27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election Reasults: भाजपा ने कांग्रेस से छीनी यह सीट, रिकॉर्ड मतों से दर्ज की जीत

Jamwa Ramgarh Assembly Election Results 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जमवारामगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महेन्द्रपाल मीणा ने जीत दर्ज की है।

2 min read
Google source verification
bjp-vs-congress-1544525998.jpg

BJP-Congress

Jamwa Ramgarh Assembly Election Results 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जमवारामगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महेन्द्रपाल मीणा ने जीत दर्ज की है। महेन्द्रपाल मीना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोपाल लाल मीना को 38 हजार 427 मतों से हराया। महेन्द्र पाल को एक लाख 41 मत मिले जबकि गोपाल लाल मीना को 61 हजार 614 मत मिले। भाजपा ने यह सीट कांग्रेस से छीनी है।


विधानसभा क्षेत्र जमवारामगढ़ में 1998, 2003, 2008 व 2013 के त्रिकोणीय मुक़ाबला रहा था। वर्ष 2018 में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला रहा। जिसमें कांग्रेस विजय रही। वर्ष 1998 में त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के रामचंद्र सराधना विजयी रहे। जमवारामगढ विधानसभा क्षेत्र के चुनावी इतिहास में पहली बार अतिरक्त पुलिस अधीक्षक से सेवानिवृत्त निर्दलीय उम्मीदवार रामनारायण नागवा दूसरे स्थान पर रहे। इस चुनाव में भाजपा के टिकट पर तत्कालीन विधायक रामराय शर्मा तीसरे नम्बर पर रहे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भाजपा की बंपर जीत के बाद पूर्व CM वसुंधरा राजे ने कह दी ऐसी बड़ी बात

भाजपा उम्मीदवार के तीसरे नम्बर रहने पर भाजपा ने 2003 के चुनाव में रामराय शर्मा का टिकट काटकर नई उम्मीदवार राजकुमारी शर्मा को टिकट दिया। इस बार भी त्रिकोणीय मुक़ाबला हुआ। प्रदेश में भाजपा की लहर थी। तब कांग्रेस के रामचंद्र सराधना ने लगातार त्रिकोणीय मुक़ाबले में बसपा के रामनारायण नागवा को परास्त किया। भाजपा लगातार दूसरे चुनाव में तीसरे स्थान पर रही। त्रिकोणीय मुक़ाबले में कांग्रेस को लगातार फयदा हुआ और सराधना दो बार विधायक चुने गए। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में जमवारामगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के गोपाल मीना विजयी उम्मीदवार थे। उन्हें 89,165 वोट मिले, जबकि भाजपा के महेंद्रपाल मीना के पक्ष में 67,481 वोट पड़े। जीत का अंतर 21,684 वोटों का रहा।

यह भी पढ़ें : अलवर जिले में कांग्रेस 6 और बीजेपी 5 सीटों पर जीती, देखें हर सीट का हाल