
पत्रिका समूह के प्रधान सम्पादक गुलाब कोठारी (फोटो: पत्रिका)
पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी जन-गण-मन यात्रा के तहत सोमवार को चेन्नई से कोलकाता पहुंचेंगे। वे चार दिवसीय प्रवास में 16 अप्रेल तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जनमानस टटोलने के साथ जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
जन-गण-मन यात्रा के तहत इससे पहले गुलाब कोठारी ने चेन्नई प्रवास में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से संवाद किया।
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की सियासी जमीन पर नए राजनीतिक समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। इससे संकेत मिलता है कि प्रदेश की राजनीति अब केवल केंद्र बनाम राज्य की खींचतान तक सीमित नहीं रही बल्कि नई पार्टियां भी चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की स्थिति में आ सकती है। हालांकि डीएमके इस चुनाव के जरिए उस परिपाटी को तोड़ना चाहती है जिसमें वह कभी लगातार दो बार सत्ता में नहीं लौटी। वहीं अन्नाद्रमुक यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि सत्तारूढ़ दल की यह कोशिश नाकाम हो।
राज्य की राजनीति के इस बदलते रुझान को रविवार को पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी और तमिलनाडु के विभिन्न दलों के नेताओं की चर्चा में महसूस किया गया। बातचीत में यह भी संकेत मिले कि ये चुनावी समीकरण केवल आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले दशकों तक कायम रह सकते हैं।
कोठारी जन-गण-मन यात्रा के तहत चेन्नई प्रवास पर हैं। वे यहां जनप्रतिनिधियों तथा आमजन से संवाद कर रहे हैं। भाजपा के तमिलनाडु प्रभारी और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कोठारी से मुलाकात में डीएमके की कमजोरियां गिनाई और एनडीए की जीत को लेकर आत्मविश्वास जताया।
कोठारी ने उनसे बदलते ट्रेंड पर विस्तृत चर्चा की। डीएमके के विल्लीवाक्कम से प्रत्याशी कार्तिक मोहन ने भी कोठारी से मुलाकात की। प्रचार अभियान के बीच हुई इस बातचीत में अभिनेता विजय की नई पार्टी टीवीके और उसकी चुनावी संभावनाओं पर चर्चा हुई। इससे पहले कोठारी ने अन्नाद्रमुक के महानगर प्रत्याशियों समेत कई नेताओं से प्रदेश में चुनावी माहौल का जायजा लिया। तमिलनाडु में मतदान 23 अप्रेल को होगा।
Updated on:
13 Apr 2026 08:21 am
Published on:
13 Apr 2026 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
