11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंतर-मंतर में शोधार्थियों को मिलेगी ये सौगात, साथ ही शुरू होगा नाइट टूरिज्म

जंतर-मंतर में शोधार्थियों को मिलेगी ये सौगात, साथ ही शुरू होगा नाइट टूरिज्म
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 1 Jul 2018, 2:27 AM IST

जंतर-मंतर

जंतर-मंतर

जयपुर.

शहर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दिसम्बर 2011 में शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो अब जंतर-मंतर पर देखने को नहीं मिलेगा। शुरुआत से ही घाटे में चल रहा यह शो दर्शकों को खींच पाने में नाकाम रहा है। इस साल दिसम्बर से जंतर-मंतर पर इसका एक भी शो नहीं हुआ है। इसे संचालित करने वाली कंपनी ने पर्यटन विभाग के साथ इसका करार आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया है। कंपनी आमेर महल और अजमेर में भी शो संचालित कर रही थी।

5 साल का था करार
जंतर-मंतर प्रशासन के अनुसार शो का कंपनी के साथ 5 साल का करार था जो 2016 में पूरा हो गया। जंतर-मंतर के खगोल यंत्रों और विज्ञान आधारित तकनीकी विषयों पर डिजाइन किए गए शो के कारण ज्यादा दर्शक नहीं मिल पाए। कंपनी इसे पहले ही बंद करने वाली थी लेकिन ट्रायल के तौर पर एक साल और चलाया गया। लेकिन दर्शकों की नाममात्र एंट्री के कारण बीते साल दिसम्बर से शो नहीं चलाया जा रहा था।


नाइट टूरिज्म का इन्तजार

छह महीने से बंद पड़े लाइट एंड साउंड शो की जगह नाइट टूरिज्म शुरू होने का इन्तजार है। इसके लिए पर्यटन विभाग के निदेशक से स्वीकृति मिलना बाकी है।

शोधार्थियों को मिलेगी सौगात
जंतर-मंतर में बन रहे शोध केन्द्र में खगोल शास्त्र के शोधार्थियों के लिए अध्ययन केन्द्र भी बनाया जा रहा है। यहां शोधार्थी अपने विषय से जुड़ी सामग्री तैयार कर सकेंगे। केन्द्र में करीब 117 साल पुराने उपकरण डिस्प्ले किए जाएंगे। पाली जिले से लाए गए 6 खगोलीय उपकरण भी यहां रखे जाएंगे। जंतर-मंतर का 3डी मॉडल भी प्रदर्शित किया जाएगा।

इनका कहना है

लाइट एंड साउंड शो 6 माह से बंद है। कंपनी ने इसे चलाने से मना कर दिया है। इसकी जगह नाइट टूरिज्म शुरू करने का प्रस्ताव है, जिसे उच्चाधिकारियों से स्वीकृति मिलना बाकी है।
- शशिप्रभा स्वामी, अधीक्षक, जंतर-मंतर

खास-खास

- 1.75 करोड़ रुपए लागत से बना था यह प्रोजेक्ट
- 25.17 लाख रुपए की आमदनी हुई 6 साल में विभाग को

- 05 साल तक चला दिसम्बर 2011 से यह शो
- 70 हजार रुपए आमदनी हुई 2017 में इससे

- 19 अप्रैल को यहां आखिरी बार चला था शो