16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेडीए में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 16, 2026

Rajasthan

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास वातावरण में मनाया गया। आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जेडीए के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। महाजन ने कहा कि यह दिन राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण से निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से जनहित और जयपुर के सुनियोजित विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।