
jda news
JDA Housing Schemes : जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की आवासीय योजनाओं में आवेदन करने वालों के लिए राहतभरी खबर है। जेडीए ने अटल विहार और गोविन्द विहार योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 फरवरी कर दी है। अब अटल विहार योजना की लॉटरी 14 फरवरी और गोविन्द विहार की लॉटरी 20 फरवरी को निकाली जाएगी।
जेडीए अधिकारियों के मुताबिक अटल विहार योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी है और लॉटरी 14 फरवरी को निकाली जाएगी। इस योजना के तहत कालवाड़ रोड पर चक पीथावास उर्फ नारी का बास में भूखंड उपलब्ध हैं। वहीं, गोविंद विहार आवासीय योजना जोन-10 में गोविंदपुरा-रोपाड़ा और हैरिटेज सिटी के पास विकसित की गई है। इस योजना की लॉटरी 20 फरवरी को निकाली जाएगी।
कोविड के बाद पहली बार जेडीए ने एक साथ 756 भूखंडों की योजनाएं पेश की है। इनमें कालवाड़ रोड स्थित अटल विहार में 284, गोविंद विहार में 202, और पटेल नगर में 270 भूखंड शामिल हैं।
Updated on:
08 Jan 2025 08:35 pm
Published on:
08 Jan 2025 08:35 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
