6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपने पट्टा नहीं लिया है तो इस बार ले लीजिए… जेडीए बांटेगा राजधानी में 92 हजार पट्टे

हर महीने 6000 पट्टे जारी करेगा जेडीए, 893 गैर अनुमोदित योजनाओं को भी मिलेगा लाभ मार्च, 2023 तक हर जोन में प्रत्येक महीने का लक्ष्य किया है तय 67 हजार से अधिक भूखंडों का तो जेडीए तैयार कर चुका है प्लान

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के दूसरे चरण में अधिक से अधिक लोगों को पट्टे देने के लिए जेडीए ने रोड मैप तैयार कर लिया है। मार्च, 2023 तक चलने वाले अभियान में जेडीए 92 हजार से अधिक लोगों को पट्टे जारी करेगा। इसके लिए जेडीए ने बकायदा हर जोन का प्रत्येक महीने का पट्टे जारी करने का लक्ष्य भी तैयार हो गया है। हर महीने जेडीए की ओर से कम से कम छह हजार पट्टे जारी करने का लक्ष्य तय किया गया है। जेडीए की ओर से मई में सर्वाधिक 248 आवासीय योजनाओ में नियमन शिविर लगाए जाएंगे।
इनता नही नहीं, कृषि भूमि पर 17 जून 1999 से पूर्व/पश्चात बसी हुुईं गैर अनुमोदित योजनाओं में रहने वाले लोगों को भी बड़ी संख्या में फायदा होगा।
जेडीए अब तक 893 ऐसी योजनाओं का अब तक सर्वे करा चुका है। इनमें 61079 भूखंड हैं। इनमें से अधिकतर को पट्टे दिए जाएंगे।

महीनेवार का प्लान
सबसे ज्यादा यहां जारी होंगे पट्टे
जोन संख्या
12 9877
11 9637
पीआएन , दक्षिण 9398
पीआरएन, उत्तर 7019

गैर अनुमोदित कॉलोनियों की स्थिति
जोन————— कॉलानियों की संख्या———— भूखंडों की संख्या
09—————————154——————————————————10328
08—————————130——————————————————10206
04—————————89———————————————————8268
13——————————75——————————————————7800
पीआएन उत्तर——49——————————————————3416

खास—खास
—58 आवासीय योजनाएं स्यो मोटो 90 ए के लिए हैं प्रक्रियाधीन
—248 आवासीय योजनाओं का मई में नियमन शिविर लगाने की है योजना
—32602 हजार से अधिक पट्टे अब तक जेडीए कर चुका है जारी


राज्य सरकार की ओर से जो लक्ष्य दिया गया है, उसको पूरा किया जाएगा। सरकार ने हाल ही में कुछ रियायतें भी दी हैं। हमारी कोशिश है जो योग्य व्यक्ति है, उसका पट्टा मिलना चाहिए। बैठक में सभी जोन उपायुक्तों को लक्ष्य पूरा करने के लिए भी कहा है। — रवि जैन, आयुक्त, जेडीए

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग