
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली कलश यात्रा
जयपुर। जयपुर राम के रंग में रंगा हुआ है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लोग उत्साहित हैं। मालवीय नगर में मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर से राम मंदिर राजा पार्क शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए बैंड बाजे के साथ में जय श्री राम के नारों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का समाजसेवी संस्थान, व्यापारियों व सर्व समाज के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर यात्रा को स्थानीय भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ ने सराहा और यात्रा के साथ-साथ चले। वहीँ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही। सराफ ने कहा कि यह पल हमारे लिए सौभाग्य का पल है। हम रामलला की स्थापना के साक्षी बन रहे है। आज देश के करोड़ों लोग इस सौभाग्य का लाभ लेने जा रहे है। इस दौरान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, जयपुर शहर उपाध्यक्ष ब्रह्म कुमार सैनी, पार्षद लक्ष्मण नुनिवाल सहित अन्य राम भक्त मौजूद रहे।
Published on:
21 Jan 2024 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
