7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करणपुर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और मंत्री की हार पर गोविन्द सिंह डोटासरा ने ली चुटकी, कहीं ये बड़ी बात

Karanapur Assembly Election Result : करणपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रुपिन्दर सिंह कुन्नर ने जीत दर्ज की। करणपुर विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद कांग्रेस में खुशी लहर है। सभी एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी और भजनलाल सरकार में मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी की हार पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने ली चुटकी ली। जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।

2 min read
Google source verification
govind_singh_dotasra.jpg

Govind Singh Dotasra

Govind Singh Dotasra took Pinch : करणपुर विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से भाजपा की भजनलाल सरकार को बड़ा झटका लगा। करणपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रुपिन्दर सिंह कुन्नर ने जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी और भजनलाल सरकार में मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी हार गए। करणपुर विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद कांग्रेस खुशी से झूम उठी है। उनके लिए यह जीत एक संजीवनी की तरह है। सभी एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं। पिछले चार दिनों से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा करणपुर में चुनाव प्रचार की बागडोर संभाले हुए थे। रुपिन्दर सिंह कुन्नर की जीत पर गोविन्द सिंह डोटासरा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही भाजपा प्रत्याशी और भजनलाल सरकार में मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी की हार पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने चुटकी ली।

गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा को नई 'पर्ची सरकार' बताया। बोले - भाजपा, कांग्रेस की योजनाओं के नाम बदलती रही है। उधर जनता ने इनका मंत्री ही बदल दिया। सरकार मंत्री बना सकती है, विधायक नहीं! भाजपा ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ा के अपने प्रत्याशी को मंत्री बनाया, चुनाव आयोग भी शांत रहा, लेकिन जनता ने अपना फ़ैसला सुना दिया।

जनता की अदालत में होता है न्याय

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा, जब देश की संवैधानिक संस्थाएं अपना दायित्व भूल जाएं, तब जनता की अदालत में न्याय होता है। श्रीकरणपुर की स्वाभिमानी जनता-जनार्दन को कोटिश: प्रणाम।

यह भी पढ़ें - रुपिन्दर सिंह कुन्नर की जीत से अशोक गहलोत खुश, बोले - जनता ने भाजपा को सिखाया सबक

जनादेश भाजपाई तानाशाही पर करारा तमाचा

डोटासरा ने आगे कहा श्रीकरणपुर का यह जनादेश भाजपाई तानाशाही एवं अलोकतांत्रिक नीति पर करारा तमाचा है। कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं समस्त कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद।

यह भी पढ़ें - Karanpur Election Result : करणपुर विधानसभा सीट के रिजल्ट ने चौंकाया, भजनलाल सरकार के मंत्री हारे, कांग्रेस के रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर विजयी