18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कारगिल विजय दिवस: इन मैसेजेस को भेजकर करें शहीदों को याद

Kargil Vijay Diwas: करगिल युद्ध में देश की सरहद की चौकसी में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की गाथाएं जर्रे-जर्रे में गूंज रही हैं। आज उन्हीं वीर जवानों को एक बार फिर याद करें और इन मैसेजेस से कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दें।

3 min read
Google source verification
Kargil Vijay Diwas

kargil vijay diwas

जयपुर। Kargil Vijay Diwas - 1999 में करगिल की पहाड़ियों पर पाकिस्तानी घुसपैठियों ने कब्जा जमा लिया था, जिसके बाद भारतीय सेना ने उनके खिलाफ ऑपरेशन विजय चलाया। ऑपरेशन विजय 8 मई से शुरू होकर 26 जुलाई तक चला था। करगिल युद्ध में देश की सरहद की चौकसी में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की गाथाएं जर्रे-जर्रे में गूंज रही हैं। आज उन्हीं वीर जवानों को एक बार फिर याद करें और इन मैसेजेस से कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दें।

भारत माता तेरी गाथा
सबसे ऊंची तेरी शान
तेरे आगे शीश झुकाएं
दे तुझको हम सब सम्मान
भारत माता की जय

मुझे तन चाहिए न धन चाहिए
बस अमन से भरा ये वतन चाहिए
जब तक जिंदा रहूं इस मात्रभूमि के लिए
और जब मरूं तो तिरंगा कफ़न चाहिए

कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मात्रभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है

उनके हौसले का भुगतान क्या करेगा कोई
उनकी शहादत का कर्ज़ देश पर उधार है
आप और हम इस लिए खुशहाल हैं क्योंकि
सीमा पर सैनिक शहादत को तैयार हैं

आज सलाम है उन वीरों को
जिनके कारण ये दिन आता है
वो मां खुशनसीब होती है
बलिदान जिनके बच्चों का
देश के काम आता है

मिलते नही जो हक वो लिए जाते हैं
है आजाद हम पर गुलाम किए जाते हैं
उन सिपाहियों को रात-दिन नमन करो
मौत के साए में जो जिए जाते हैं

न सिर्फ जश्न मनाना, नहीं सिर्फ झंडे लहराना
ये काफी नहीं है वतन पर, यादों को नहीं भुलाना
जो कुर्बान हुए उनके लफ़्ज़ों को आगे बढ़ाना
खुद के लिए नही ज़िन्दगी वतन के लिए लुटाना

हम अपने खून से लिखेंगे कहानी ऐ वतन मेरे
करे कुर्बान हंस कर ये जवानी ऐ वतन मेरे
दिली ख्वाइश नहीं कोई मगर ये इल्तजा बस है
हमारे हौसले पा जाये मानी ऐ वतन मेरे

जब आंख खुले तो धरती हिन्दुस्तान की हो
जब आंख बंद हो तो यादें हिन्दुस्तान की हो
हम मर भी जाए तो कोई गम नही लेकिन
मरते वक्त मिट्टी हिन्दुस्तान की हो