12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kargil Vijay Diwas : सीएम भजनलाल ने अमर जवान ज्योति पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले देश सदैव याद रखेगा वीरों की शहादत

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा मैं उन सभी वीर जवानों को नमन करता हूं जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

2 min read
Google source verification

Jaipur News : जयपुर. आज करगिल में जीत के 25 साल हो गए। इस जीत को देशभर में रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। करगिल सहित सीमा की अन्य चौकियों व पहाडिय़ों को दुश्मन के कब्जे से छुड़वाने के लिए भारतीय सेना की ओर से चलाए गए 'ऑपरेशन विजय' में सैनिकों ने वीरता दिखाई थी। इनमें राजस्थान के भी कई वीरों ने भी शहादत दी थी। सरहद पर मां भारती की रक्षा के लिए वे सबसे आगे रहे। इस दौरान कई लाडले कभी लौटकर नहीं आए, आए तो केवल उनकी वीरता के किस्से और तिरंगे में लिपटकर उनकी पार्थिव देह।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में अमर जवान ज्योति पहुंचकर करगिल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा मैं उन सभी वीर जवानों को नमन करता हूं जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। जवानों ने उन दुर्गम पहाडिय़ों पर और माइनस डिग्री तापमान होते हुए भी हमारे वीर जवानों ने करगिल को विजय किया।

उन वीर जवानों में राजस्थान के शहीद होने वाले वीर सपूतों को भी श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं और उनको नमन करते हुए यहां आई उनकी वीरांगनाओं को प्रणाम करता हूं। प्रदेश के वीर सपूतों ने देश के लिए अपने आप को देश के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री शर्मा ने वीरों को श्रद्धांजलि देने के बाद वहां रखी पुस्तक पर भी हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उनके साथ राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौर भी मौजूद रहे।