एक बाजार से एक पदाधिकारी
जयपुर व्यापार महासंघ में एक बाजार से एक ही पदाधिकारी चुना जा सकता है इसी वजह से हर बाजार से एक एक ही नामांकन पत्र दाखिल होगा। इन चुनाव में 23 बाजार के कुल 49 प्रतिनिधि वोट डालेगें। चुनाव में एक अध्यक्ष, एक महामंत्री और कोषाध्यक्ष के अलावा पांच उपाध्यक्ष और पांच मंत्री चुने जाएगें। इससे पहले बीते दिनों हुए चुनाव में मतदान के लिए 23 बाजार के कुल 70 प्रतिनिधियों ने पदाधिकारी मतदान के लिए तीन प्रतिनिधियों को चुना था।