28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट बैट से पीटकर युवक की हत्या मामले पर बड़ा अपडेट, CMO सिक्योरिटी इंस्पेक्टर के बेटे पर कसा शिकंजा

करणी विहार थाना पुलिस ने सब्जी बेचने वाले की हत्या के मामले में सीएमओ सिक्योरिटी में तैनात इंस्पेक्टर के बेटे क्षितिज शर्मा को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 5 Apr 2024, 10:03 AM IST

cctv.jpg

Jaipur News: करणी विहार थाना पुलिस ने सब्जी बेचने वाले की हत्या के मामले में सीएमओ सिक्योरिटी में तैनात इंस्पेक्टर के बेटे क्षितिज शर्मा को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अब वारदात के समय काम में लिए गए क्रिकेट बैट को बरामद करेगी।

पुलिस ने बताया कि मूलतः आगरा (उत्तर प्रदेश) निवासी कामिनी सिंधी ने भाई मोहनलाल की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। करीब दस साल से भाई मोहनलाल जगदम्बा नगर करणी विहार में मां और छोटी बहन के साथ रह रहा था। बड़ी बहन कामिनी पति मुन्नालाल की मौत के बाद से मोहनलाल के घर के पास ही रह रही है। मोहन दशहरा मैदान में सब्जी का ठेला लगाता था। उधर, बहन कामिनी का आरोप है कि जब वह हत्या के आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंची तो उसे क्षितिज के पिता इंस्पेक्टर प्रशांत ने यह कहकर धमकाया कि हम सीआइ हैं हमारा कुछ नहीं कर पाओगे। जब भाई के बारे में पूछताछ की तो कोई जवाब नहीं दिया।

बहन की खातिर नहीं की शादी
मंगलवार रात खाना खाने के बाद मोहन घर से पैदल निकला था। घर नहीं लौटने पर परिवारवालों ने सोचा, शायद वह सब्जी लेने चला गया होगा। मोहन की चार बहनें हैं, जिसमें तीन की शादी हो चुकी है। चौथी बहन अभी कुंवारी है। इस कारण उसने भी शादी नहीं की। उसका कहना था कि चौथी बहन की शादी करके ही वह अपना घर बसाएगा।

एक करोड़ देने की मांग

आदर्श नगर विधायक रफीक खान गुरुवार को हत्या के शिकार मोहनलाल के घर पहुंचे और परिजन को सांत्वना दी। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल से एक करोड़ रुपए और डेयरी बूथ अलॉट करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : इंस्पेक्टर के बेटे ने युवक को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर