30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब कक्षा 12 तक होंगे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय

देशभर में होगा बदलाव, अभी कक्षा 8 तक ही हो रहे हैं संचालित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

MOHIT SHARMA

•

Updated: 7 Jun 2018, 12:20 PM IST

जयपुर। देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े ब्लॉक्स में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के लिए अच्छी खबर है। अब सरकार इन्हें कक्षा 12 तक करने की तैयारी कर रही है। बेटी बचाओ— बेटी पढ़ाओ को सार्थक बनाने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अब 12 वीं तक की पढ़ाई होगी, इससे देशभर की हजारों छात्राओं को फायदा होगा। अभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कक्षा 6 से 8 तक ही संचालित हैं। इनके कक्षा 12 तक होने से प्रदेश सहित देशभर के एज्यूकेशन बैक वर्ड ब्लॉक में रहने वाली बेटियों को फायदा होगा। इन स्कूलों में हजारों छात्राएं अध्ययन कर रही हैं। ये सभी विद्यालय आवासीय हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े 186 ब्लॉक्स में ये स्कूल संचालित हो रहे हैं। इन ब्लॉक्स में ग्रामीण महिला साक्षरता दर राष्ट्रीय महिला साक्षरता दर से कम है। जेंडर गेप भी 20 प्रतिशत से अधिक है।

सीटों की संख्या में भी होगा इजाफा
अभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में सीटों की संख्या 100—100 है। अब इनकी सीटों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा। सभी स्कूलों में 4 कक्षाएं बढ़ेंगी। सत्र 2019—20 से इन्हें विस्तारित किया जा सकता है। इन विद्यालयों में अब जल्द ही अपग्रेड के हिसाब से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

प्रदेश में हैं 200 स्कूल
प्रदेश के शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े 186 ब्लॉक्स में 200 कस्तूबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। देशभर में करीब 3700 स्कूल हैं। इनमें से 7 जयपुर जिले में हैं। जिसमें आमेर ब्लॉक के अनोपपुरा, बस्सी के कल्याणपुरा, चाकसू के शीतला माता, दूदू के बरोज, जमवारामगढ़ के माधोराजसिंह पुरा, फागी के डाबिक और सांगानेर के पंवालिया ब्लॉक में ये विद्यालय संचालित हैं। अजमेर जिले में 7, अलवर में 10, बांसवाड़ा में 7, बारां में 7, बाडमेर में 6, भरतपुर में 8, भीलवाड़ा में 11, बीकानेर में 5, बूंदी में 4, चित्तौड़गढ़ में 11, चूरू में 6, दौसा में 4, धौलपुर में 4, डूंगरपुर में 5, हनुमानगढ़ में 1, जयपुर में 7, जैसलमेर में 3, जालोर में 7, झालावाड़ में 4, झून्झुनू में 2, जोधपुर में 9, करौली में 4, कोटा में 1, नागौर में 14,पाली में 10, प्रतापगढ़ में 5, राजसमंद में 7, गंगानगर में 2, सवाईमाधोपुर में 6, सीकर में 2, सिरोही में 5, टोंक में 7, उदयपुर में 9 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हैं।