जयपुरPublished: Oct 24, 2022 05:27:08 pm
Girraj Sharma
Surya Grahan 2022: दीपोत्सव के बीच इस बार 25 अक्टूबर को खंडग्रास सूर्य ग्रहण का साया है। खंडग्रास सूर्य ग्रहण का असर गोवर्धन पूजा पर होगा। इस बार 150 से अधिक सालों बाद परंपरा टूटेगी।
Surya Grahan 2022: जयपुर। दीपोत्सव के बीच इस बार 25 अक्टूबर को खंडग्रास सूर्य ग्रहण का साया है। खंडग्रास सूर्य ग्रहण का असर गोवर्धन पूजा पर होगा। इस बार 150 से अधिक सालों बाद परंपरा टूटेगी और दीपावली के दूसरे दिन गावर्धन पूजा नहीं होगी। इस बार गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को होगी। भारत में सूर्य ग्रहण सबसे अधिकतम पौने दो घंटे ही नजर आएगा। राजस्थान में जैसलमेर में सबसे अधिक 1 घंटा 42 मिनट तक सूर्य ग्रहण नजर आएगा।