एडीसीपी अवनीश शर्मा, एसीपी राम सिंह एवं थानप्रधारी महेन्द्र यादव के नेतृत्व में गठित टीमों ले तकनीकी जांच करके अपह्रत हनुमान के दोस्त दिवाकर को चिन्हित किया। बाद में उसके दो दोस्त ब्रजभान और योगेंद्र को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ में सामने आया कि उन्होंर 22 मई को ही हनुमान की हत्या कर दी थी। और शव को नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने 24 मई को शव नदी से बाहर निकाला। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।