7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक अगस्त को आमागढ़ में झंडा फहराएंगे किरोड़ी, मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

आमागढ़ मामले में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा सक्रिय हो गए हैं। अपने समर्थकों के साथ किरोड़ी ने शुक्रवार को सूरज मैदान में सभा का आयोजन कर कमिश्नरेट का घेराव किया। पुलिस की रोक के बावजूद मीणा ने एक अगस्त को आमागढ़ में मीणा समाज का झंडा फहराने के साथ ही पूजा-अर्चना करने की चेतावनी दी है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jul 30, 2021

एक अगस्त को आमागढ़ में झंडा फहराएंगे किरोड़ी, मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

एक अगस्त को आमागढ़ में झंडा फहराएंगे किरोड़ी, मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

जयपुर।

आमागढ़ मामले में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा सक्रिय हो गए हैं। अपने समर्थकों के साथ किरोड़ी ने शुक्रवार को सूरज मैदान में सभा का आयोजन कर कमिश्नरेट का घेराव किया। पुलिस की रोक के बावजूद मीणा ने एक अगस्त को आमागढ़ में मीणा समाज का झंडा फहराने के साथ ही पूजा-अर्चना करने की चेतावनी दी है।

मीणा ने एक बार फिर अपनी बात को दोहराया और कहा कि मीणा समाज हमेशा से हिंदू है, हिंदू था और हिंदू ही रहेगा। एक साजिश के तहत उन्हें हिंदुओं से अलग करवाने की कोशिश की जा रही है। मीणा ने कहा कि यदि कोई धर्मांतरण करता है तो उसे आरक्षण नहीं दिया जाए यही हमारी सरकारों से मांग है। इस रैली को मीणा समाज के सामाजिक संगठन के बैनर तले निकलवाया गया। यही वजह रही कि भाजपा नेता इससे नदारद नजर आए। पूरी रैली में रामकेश मीणा कके खिलाफ बैनर लेकर मीणा समाज के लोग शामिल हुए।

मोटरसाइकिल से हुए रवाना

घेराव से पहले सभी समाज के लोग सूरज मैदान में एकत्रित हुए। यहां मीणा का संबोधन हुआ। इसके बाद मीणा अपने समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर पुलिस कमिश्नरेट का घेराव करने के लिए रवाना हुए। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक पैदल और गाड़ियों पर सवार थे। हालांकि, मीणा के पुलिस कमिश्नरेट आने की सूचना के बाद भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। पुलिस कमिश्नरेट से मीणा अपने समर्थकों के साथ शहीद स्मारक पहुंचे और अपने समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस समर्थित विधायक रामकेश मीणा के खिलाफ जमकर जुबानी हमला बोला।

रामकेश की वजह से हुए सारा विवाद

उन्होंने कहा कि आमागढ़ का विवाद कांग्रेस समर्थित विधायक रामकेश मीणा की वजह से हुआ, जिसमें कांग्रेस विधायक रफीक खान का भी हाथ था। वीडियो से यह बात साफ पता चल रही है। मीणा समाज के झंडे को भी वहां से हटा दिया गया। पुलिस को यह कहने आया हूं कि 1 अगस्त को मैं आमागढ़ पर मीणा समाज का झंडा लगाऊंगा और पूजा भी करूंगा। जो मंदिर मेरे पूर्वजों ने बनाया है। उसमें पूजा करने का अधिकार कोई कैसे छीन सकता है। यदि पुलिस रोकेगी तो हम लोग लाठी खाने को भी तैयार हैं।

10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

शहीद स्मारक पर सभा के बाद सांसद मीणा के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पुलिस कमिश्नर अनंत श्रीवास्तव से भी मिला और उन्हें पूरे मामले से अवगत भी कराया।