
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 8 है जो दो और छह के सहयोग से बना है। वहीं आज का भाग्य अंक तीन है जो दो और एक के सहयोग से बना है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में जहां एक ओर अपने इरादों और योजनाओं को पूरा करने के लिए परिश्रम और एकाग्रता की ऊर्जा उपलब्ध रहेगी वहीं दूसरी ओर त्वरित निर्णय क्षमता के साथ अंतर्दृष्टि का सहयोग भी मिलेगा। ऐसे में आज के दिन वे सभी कार्य संपन्न हो सकेंगे जिनके लिए पूर्व में बड़ी कठिनाइयां और असहयोग का सामना करना पड़ा था। जब भी श्रम को कूटनीति के साथ मिल जाता है तो परिणाम का स्तर बदल जाता है। आज के दिन की ऊर्जा रुका हुआ धन पूर्व में किए गए परिश्रम का लाभ कूटनीतिक स्तर पर सफलता के साथ व्यापारिक स्तर पर भी अच्छे लाभ की संभावना को परिणाम में बदल देने की शक्ति रखती है। मूलांक 1, 2, 3, 6 और 8 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने की संभावना है।
सनसाइन के अनुसार आज का दिन उन लोगों के लिए बेहतर रहने की संभावना है जिन्होंने रुकावट आने के बाद भी प्रयत्न करना नहीं छोड़ा। कूटनीति के साथ कठोर परिश्रम आज के दिन कार्यस्थल पर विशेष सफलता दिलाने वाला मंत्र हो सकता है। उच्चाधिकारियों के साथ समन्वय दिखाते हुए अपने इच्छित लक्ष्य की ओर बढ़ना आसान नहीं रहेगा। सफलता के लिए बहुत उच्च स्तर की बुद्धिमत्ता की आवश्यकता रहेगी धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।
मूनसाइन के अनुसार आज भावनात्मक संबंधों में भी गिव एंड टेक हावी रहेगा। आपस में एक दूसरे के लिए किए गए पुराने कार्यों की भी इस आधार पर समीक्षा की जा सकती है कि उसका एक दूसरे को क्या लाभ मिला थोड़ा प्रैक्टिकल होने का दिन है।
कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका दाम्पत्य राशिफल?
दांपत्य जीवन के लिए आने वाला सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा छोटी यात्राओं में जहां व्यस्त रह सकते हैं वही मेहमानों का लगातार आवागमन से परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होने की संभावना रहेगी इससे परिवार में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचरण होगा सप्ताह के प्रथम हिस्से में धन से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे सप्ताह का मध्य भाग पारिवारिक जिम्मेदारियों से जुड़ा रहेगा सप्ताह के अंतिम भाग में यात्रा आपसी संबंधों में प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने वाली साबित हो सकती है
आपका सवाल
प्रश्न: कलश यात्रा का क्या महत्व है और हर कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से क्यों होता है?
उत्तर: किसी भी धार्मिक आयोजन में कलश यात्रा का बहुत अधिक महत्व है। हर कथा से पहले जब विवाहिता महिलाओं के सर पर कलश और नारियल रखकर परिक्रमा की जाती है तो इस प्रकार सनातन संस्कृति में जहां एक ओर सभी देवी-देवताओं का आवाहन किया जाता है वहीं दूसरी ओर ग्राम देवता और आसपास के प्राण प्रतिष्ठित मंदिरों के सामने से यह कलश यात्रा गुजरती है और उनका आशीर्वाद मिले इस कथा को ऐसा भाव रखते हुए यात्रा निकाली जाती है। इस कलश में ऐसा माना जाता है कि ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों देवों का और सभी पवित्र नदियों के जल का आवाहन किया जाता है और जो भी लोग इस कथा में शामिल होते हैं या इस यात्रा को निकालते हैं उन सभी को ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है उस स्थान जिस पर से यात्रा निकलती है उस पूरे परिक्रमण स्थल को भी जय यात्रा पवित्र करती है। कलश क्योंकि ब्रह्मांड का प्रतीक है इसलिए इन सभी कलशों की उपस्थिति पूरे कथा के समय वहां रहती है और कथा के उपरांत यह कलश घरों में प्रतिष्ठित होकर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते रहते हैं।
आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ
मेष :-अपनी भूलने की आदत के कारण आप को अपनों का क्रोध झेलना पड़ेगा। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायिक नवीन कार्य शुरू करने का मन बनेगा। यात्रा-निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे।
वृषभ:- किसी भी कीमत पर अपना रूका काम करवाने की जिद रहेगी। व्यय वृद्धि होगी। खर्च की अधिकता से अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार से अपेक्षा पूरी न होने पर तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद न करें।
मिथुन:- बात बात पर क्रोध आना अच्छी बात नहीं है। समय पर संभालना आपके और परिवार के लिए बेहतर होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। किसी बड़े संत साधुओं का सानिध्य मिलेगा। धन कोष वृध्दि होगी।
कर्क:- दिनचर्या में परिवर्तन होने से राहत महसूस करेंगे। निजी समस्याओं को हर किसी को न बताएं।भवन निर्माण के रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सार्वजानिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।
सिंह:- अपने आप को सही साबित करना होगा। अध्यन और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कोई चौकाने वाली खबर मिल सकती है। राजकीय सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या:- आज वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद न करें। किसी को उधार पैसा न दें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामो के लिए धैर्य रखें।
तुला:- आप की मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार निवेश-नौकरी लाभ की स्थिति बनेगी। अस्वस्थता रह सकती है। कार्य की रुकावटें दूर होंगी। काम को टालने की कोशिश न करें। आज किसी भूखे को भोजन जरूर करवाएं।
वृश्चिक:- दिन की शूरुआत प्रसन्न चित्त होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी स्वागत समारोह में शामिल हों सकते हैं। संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। सतर्क रहें।
धनु: -आप की मानसिकता दिन पर दिन नकारात्मक होती जा रही है। समय पर सम्भल जाएं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। मित्रों की शैताबसे काम पूरे होंगे। राजनीति में आप का कद बड़ सकता है। परिश्रम होगा।
मकर:-अपने करियर के प्रति आप ईमानदारी से काम नहीं कर रहे हैं। व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भवन भूमि के कार्यों में कानूनी अड़चन आएगी। झंझट-झगड़े को बढ़ावा न दें। आप के अपनों द्वारा कार्यों में अवरोध संभव है।
कुम्भ:- संतान के स्वास्थय की चिंता रहेगी। परिजनों द्वारा आप की भावनाओं को नजरअंदाज किया जाएगा। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिल सकती है।
मीन :-समय का दुरूपयोग कर रहे हैं। अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है।धनलाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। चोरी आदि से हानि संभव है। निवेशादि शुभ रहेगा। चिंता तथा तनाव सताएंगे।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1444
मु. मास: जिलहिज-07
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: आषाढ़
पक्ष: शुक्ल
शुभ मुहूर्त: आज विवाह का आ.आव. में (व्यतिपात व भद्रा दोष), गृह-प्रवेश अ.आव. में (भद्रा दोष) उत्तराफाल्गुनी में तथा विपणि-व्यापार, कूपारम्भ, मशीनरी प्रा. हलप्रवहण, रामसुर प्रतिष्ठा आदि के हस्त नक्षत्र में तथा विवाह का मृत्यु बाण दोष युक्त हस्त नक्षत्र में मुहूर्त है। अष्टमी जया संज्ञक तिथि रात्रि 02-05 बजे तक, तदुपरान्त नवमी रिक्ता संज्ञक तिथि है। अष्टमी तिथि में गाना-बजाना, नृत्य, मनोरंजन, रत्न परीक्षण, प्रतिष्ठा, विवाह, गृहारम्भ, गृह-प्रवेश और शस्त्र सम्बन्धी कार्य करने चाहिए। नवमी तिथि में शुभकार्यादि वर्जित है।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 07-21 बजे तक अमृत, प्रात: 09-04 बजे से पूर्वाह्न 10-47 बजे तक शुभ तथा दोपहर बाद 2-12 बजे से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-02 बजे से दोपहर 12-56 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम है।
दिशाशूल: सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज दक्षिण दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।
राहुकाल: प्रात: 7-30 बजे से प्रात: 9-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
चंद्रमा: चंद्रमा कन्या राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि।
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी ‘‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र दोपहर 12-44 बजे तक, तदन्तर हस्त क्षिप्र व तिङर््यंमुख संज्ञक नक्षत्र है। उ.फा. नक्षत्र में विवाह, यज्ञोपवीत, स्थिरता, अलंकार व वास्तु (घर) सम्बन्धी कार्य और हस्त नक्षत्र में यात्रा विद्या, विवाह व अलंकारादिक कार्य शुभ कहे गए है।
योग: व्यतिपात नामक अत्यन्त बाधा कारक अशुभ योग प्रात: 06-06 बजे तक, तदुपरान्त परिघ नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। व्यतिपात योग की सम्पूर्ण घटियां व परिघ योग की पूर्वाद्र्ध घटियां शुभकार्यों में त्याज्य है।
करण: भद्रा संज्ञक विष्टि नामकरण दोपहर बाद 01-15 बजे तक, तदुपरान्त बव व बालवादि करण क्रमश: है।
व्रतोत्सव : आज दुर्गाष्टमी, परशुरामाष्टमी (उड़ीसा), खरसी पूजा (त्रिपुरा), अष्टानिका महापर्व प्रा. (जैन) है।
आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चे के नाम (पी, पू, ष, ण) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि कन्या है। कन्या राशि के स्वामी बुध है। इनका जन्म रजतपाद से है। सामान्यत: ये जातक बुद्धिमान, सत्य और मृदुभाषी, विलास प्रिय, अपने पुरुषार्थ से धनोपार्जन करने वाले, कुछ कुसंगति प्रिय, कांतिहीन चरित्र वाले और कुछ हिंसक प्रवृत्ति वाले हो सकते हंै। इनका भाग्योदय 30 वर्ष की आयु के बाद ही होता है। कन्या राशि वाले जातकों को उनके उद्योग, व्यवसाय, कार्य-क्षेत्र में सन्तोषप्रद लाभ मिलेगा। चहुं ओर सफलता के द्वार खुले हैं। सन्तान के कार्यों में बाधाएं रहेगी।
Published on:
25 Jun 2023 06:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
