जयपुर। राजधानी जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने दो पैट डॉग चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिस व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है इससे पहले उन्होंने आसपास के क्षेत्र में तलाश की और जब वहां से कोई मदद नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से बीकानेर और हाल चित्रकूट निवासी अजय कुमार ने रिपोर्ट में दर्ज कराया कि परसों दोपहर में वे घर को बंद कर किसी काम से गए थे।