6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

देर रात कोतवाली थाना पुलिस ने 3000 लीटर वास किया नष्ट

destroyed 3000 liter vase

Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Apr 03, 2024

सवाईमाधोपुर. लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है, जिससे चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो सकें। पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में मंगलवार देर रात को विनोबा बस्ती लटिया नाले के पास में तैयार हो रही अवैध शराब की भट्टियों को तोड़ा गया।

भट्टियां को तोडक़र करीब 3000 लीटर से अधिक वास नष्ट किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए शहर में पुलिस गश्त कर रही है। गश्त के दौरात रात करीब 9 बजे मुुुुुुुखबिर से सूचना मिली की विनोबा बस्ती लटिया नाले के पास में अवैध कच्ची शराब की भट्टियों पर कच्ची शराब बनाने के लिए वास तैयार किया जा रहा है।

थानाधिकारी राजवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शराब की भट्टियों और शराब से भी मटकियों को वास सहित नष्ट किया। पुलिस ने देर रात आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिले।