4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वकीलों ने 12 वें दिन न्यायिक कार्य बहिष्कार वापस लिया, हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश कल से

संघर्ष समिति ने इसके लिए हाईकोर्ट जयपुर पीठ के बुधवार के फैसले को आधार बनाया है..
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Jun 02, 2018

Lawyers withdrew the judicial work boycott on the 12th day

जयपुर।

हाईकोर्ट के जयपुर पीठ के वकीलों ने उदयपुर में बेंच स्थापना के विरोध को लेकर 21 मई से जारी न्यायिक कार्य बहिष्कार शुक्रवार को स्थगित कर दिया। संघर्ष समिति ने इसके लिए हाईकोर्ट जयपुर पीठ के बुधवार के फैसले को आधार बनाया है।

READ MORE: ससुराल में फांसी के फंदे पर झूलती मिली विवाहिता

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर पीठ के अध्यक्ष अनिल उपमन व महासचिव संगीता शर्मा के अनुसार शुक्रवार को संघर्ष समिति की बैठक हुई, जिसमें न्यायिक कार्य बहिष्कार स्थगित करने का निर्णय किया गया। अधिवक्ता सुनील समदडिया की याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट ने कहा था कि सरकार कोई निर्णय कर लेगी तो भी बेंच पर अंतिम निर्णय हाईकोर्ट की पूर्णपीठ ही करेगी।

इसके साथ ही कोर्ट ने याचिका वापस लेने की अनुमति देते हुए उसे खारिज कर दिया था। इस याचिका पर सामने आई हाईकोर्ट की भावना पर विचार किया गया, जिसके बाद संघर्ष समिति ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ ही दी बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश कर्नल व डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा की मौजूदगी में तय किया कि अभी तो न्यायिक कार्य बहिष्कार को वापस लिया जाए, भविष्य में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों के हितों के प्रतिकूल कोई निर्णय किया गया तो फिर आंदोलन शुरु किया जाएगा।

हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश कल से
हाईकोर्ट में 3 जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होगा, जो एक जुलाई तक चलेगा। इस दौरान जयपुर और जोधपुर सुनवाई के लिए कुल 16 बेंच बनाई गई हैं। हाईकोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जयपुर में 4 से 8 जून तक न्यायाधीश इन्द्रजीत सिंह की एकलपीठ के अलावा विशेष बेंच के रूप न्यायाधीश मोहम्मद रफीक व न्यायाधीश पंकज भण्डारी की खण्डपीठ सुनवाई करेगी। न्यायाधीश विजय कुमार व्यास 11 से 15 जून व न्यायाधीश महेन्द्र कुमार माहेश्वरी 18 से 22 जून तक सुनवाई करेंगे। 25 से 29 जून तक न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा के अलावा न्यायाधीश केएस झवेरी व न्यायाधीश दिनेश चन्द्र सोमानी की खण्डपीठ तथा न्यायाधीश मनीष भण्डारी की एकलपीठ सुनवाई करेगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग