28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 साल की सेवा देकर रिटायर हुए लेफ्टिनेंट जनरल अरुण साहनी 

सेना के दक्षिण पश्चिम कमान के लेफ्टिनेंट जनरल अरुण साहनी रविवार को आर्मी कमांडर के पद से रिटायर हो गए। 

2 min read
Google source verification

image

Nakul Devarshi

Jan 31, 2016

सेना के दक्षिण पश्चिम कमान के लेफ्टिनेंट जनरल अरुण साहनी रविवार को आर्मी कमांडर के पद से रिटायर हो गए। सेना के जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिम कमान के मुख्यालय पर साहनी को औपचारिक विदाई दी गई।

यहां हुए विदाई कार्यक्रम में साहनी को सम्मान स्वरुप गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वे सेना में 40 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद रिटायर हुए हैं।

हाल ही में संपन्न हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल साहनी को विशिष्ट सेवा मेडल से नावाज़ा गया था।

sahani retirement

sahani retirement

लेफ्टिनेंट जनरल ने अपनी वर्दी उतारने से पहले मिलेट्री स्टेशन में प्रेरणा स्थल जाकर अमर शहीदो को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्हें साउथ वेस्ट कमांड की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस मौके पर उन्होंने सेना के जवानों को सम्बोधित भी किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय सेना युद्ध और शांति दोनों ही स्थितियो में शानदार नतीज़े देने में पूरी तरह सक्षम है।

sahani retirement

army retirement
लेफ्टिनेंट जनरल अरुण कुमार साहनी के रिटायरमेंट के बाद अब साउथ वेस्ट कमान का कार्यभार लेफ्टिनेंट जनरल सरथ चंद को सौंपा गया है।

मीडिया से बातचीत करते हुए साहनी ने कहा कि सेना ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और वे हमेशा उसके आभारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने य़े भी कहा कि देश में अस्हिषणुता जैसा कोई माहौल नहीं है और भारत एक बेहद सहिष्णु देश है।

उन्होंने ये भी कहा कि देश में कोई एक जगह अगर कुछ हो जाए तो उससे पूरे देश को नहीं आंका जा सकता और तमाम विपरित परिस्थितियो से निपटने के लिए सेना हमेशा तत्पर है।

गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट जनरल अरुण कुमार साहनी को जनवरी 2014 में दक्षिण पश्चिम कमान के आर्मी कमांडर की ज़िम्मेदारी दी गई थी। एनडीए और आइएमए के विद्यार्थी रहे साहनी को 1976 में आर्टिलरी रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त हुआ था। बेस्ट ऑल राउंड जेंटलमेन कैडेट के तौर पर उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर और ऑर्डर ऑफ़ मेरिट में प्रथम राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से नवाज़ा गया था।