4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्फ्यू की लाइव स्टोरी, न दूध मिला और ना डॉक्टर, पत्रिका टीम पहुंची तो मिल पाया दूध

रामगंज क्षेत्र में कर्फ्यू की लाइव स्टोरी, ठहरी सी जिदंगी लेकिन जीवन के लिए यह कदम जरूरी, सुबह से दूध का इंतजार शाम को पत्रिका टीम पहुंचा तो आया दूध
2 min read
Google source verification
a11.jpg

कमलेश अग्रवाल / जयपुर। रामगंज इलाके में शुक्रवार सुबह जब लोग उठे तो पता चला कि इलाके में कर्फ्यू लग चुका है। इसी के साथ दूध, सब्जी जैसी आवश्यकताओं के लिए लोग परेशान होने लगे। प्रशासन ने कुछ जगहों पर दूध सब्जी पहुंचाने का दावा किया लेकिन ज्यादातर लोग शाम तक दूध के लिए परेशान होते रहे। कुछ लोग डॉक्टर को दिखाने की बात को लेकर बाहर जाने की कोशिश करते हुए नजर आए लेकिन लोगों ने यह जरूर कहा कि जिंदगी ठहरी हुए लग रही है लेकिन जिदंगी बचाने के लिए यह कदम जरूरी है।


जौहरी बाजार, रामगंज और घाटगेट से लेकर संजय बाजार की हर गली का बेरिकेडस लगाकर बंद कर दिया है। गली पर पुलिसकर्मी को समझाते रहे और घर में रहने को बोला। जिन लोगों को कर्फ्यू की जानकारी नहीं थी वे सुबह सुबह दूध सहित अन्य सामान खरीदने के लिए निकले लेकिन पुलिस ने वापस भेज दिया। सीएलजी सदस्य और पुलिसकर्मी लगातार लोगों को घरों में रहने के लिए समझाते रहे और दूध सहित अन्य सामान घर तक पहुंचने की जानकारी देते रहे लेकिन इसके बाद भी पूरे दिन लोग इसी जानकारी लेने में जुटे रहे कि आखिर बाहर हो क्या रहा है। इसी के साथ चिकित्सा विभाग की टीम भी स्क्रीनिंग में जुटी रही।

पत्रिका टीम पहुंची तो आया दूध

पत्रिका टीम जब जौहरी बाजार से घीवालों के रास्ते तक पहुंची तो वहां संघी परिवार के राजेंद्र एवं अन्य ने बताया कि सुबह से दूध का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जाने नहीं दे रहा है। इसके बाद कंट्रोल रूम से संपर्क कर लोगों की परेशानी बताई तो कुछ देर में दूध का वाहन पहुंचा और लोगों को लाइन लगाकर दूध वितरित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी और सीएलजी सदस्य लोगों को दूरी बनाकर रखने के लिए समझाते रहे।

बच्चे को खासी बुखार तो डॉक्टर टीम को बुलाया

घी वालो के रास्ते पर प्रमोद अपनी पत्नी के साथ बच्चे को डॉक्टर को दिखाने के लिए जाना चाहता था। इस पर सुरक्षाकर्मी ने डॉक्टर की टीम को संपर्क किया और मेडिकल टीम को मौके पर बुलाया। बच्चा खासी, जुकाम और बुखार से पीड़ित था। मौके पर पुलिसकर्मी ने बताया कि कुछ लोग डर के मारे यहां से जाना भी चाहते हैं इस वजह से कई लोग आए लेकिन सभी को समझाकर वापस भेज दिया है।

अभी भी लापरवाह लोग
रामगंज इलाके में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस संक्रमिक मिलने के बाद इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है लेकिन इसके बाद भी जौहरी रामगंज की गलियों में लोग एक साथ ग्रुप बनाकर खड़े रहे। सब्जी वाले आए तो एक साथ ग्रुप बनाकर खरीदने में लग गए। इस दौरान अच्छी बात यह रही सभी ने मास्क लगा रखे थे और कुछ लोग एक दूसरे को दूरी बनाकर रखने के लिए टोकते हुए भी नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग