लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट में राजस्थान की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। यह उपचुनाव जल्द ही होंगे। ये पांच विधायक हरीश मीणा, मुरारीलाल मीणा, राजकुमार रोत, हनुमान बेनीवाल और बृजेंद्र ओला ने इस बार लोकसभा का चुनाव फतह कर सांसद बन गए हैं। हरीश मीणा ने टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट, मुरारीलाल मीणा ने दौसा लोकसभा सीट और बृजेंद्र ओला ने झुंझुनूं लोकसभा सीट पर अपना परचम लहराया। यह तीनों कांग्रेस पार्टी से सांसद चुने गए हैं।