16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव 2019 : पीएम मोदी 21 को आएंगे, करेंगे दो जनसभाएं

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
PM Narendra Modi

लोकसभा चुनाव 2019 : पीएम मोदी 21 को आएंगे, करेंगे दो जनसभाएं

अरविन्द सिंह शक्तावत / जयपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजस्थान का एक दौरा तय हो गया है। वह 21 अप्रेल को आएंगे और संभवत: उदयपुर में सभा करेंगे। सूत्रों के अनुसार पीएम गुजरात में रहेंगे और 21 अप्रेल को राजस्थान आने की जानकारी प्रदेश इकाई को दे दी गई है। प्रदेश इकाई गुजरात सीमा के पास उनकी एक-दो जगह सभाएं कराने का कार्यक्रम एक-दो दिन में तय कर लेगी।


नामांकन रैलियों में रहेंगे भाजपा के बड़े नेता

राज्य में पार्टी के विभिन्न प्रत्याशियों की शनिवार को नामांकन रैलियों में भाजपा के बड़े नेता शामिल होंगे। मानव संसाधन विकास मंत्री एवं लोकसभा चुनाव के राज्य प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर जोधपुर में गजेन्द्र सिंह शेखावत के नामांकन में शामिल होंगे। जावड़ेकर सुबह 9 बजे विशेष विमान से जयपुर से जोधपुर पहुंचेंगे और दोपहर बाद नियमित उड़ान से दिल्ली लौटेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे अजमेर में भागीरथ चैधरी के नामांकन में शामिल होंगी। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया बांसवाड़ा में कनकमल कटारा का नामांकन दाखिल कराएंगे। उपनेता राजेन्द्र राठौड़ शाम 4.30 बजे सोजत में पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।


तीन दिन शेष, नहीं जारी हुई सूची
पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया में 3 दिन बचे हैं लेकिन भाजपा शेष प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई है। पहले चरण की 13 में से राजसमंद और बाड़मेर सीट पर प्रत्याशी घोषित करने बाकी हैं। पार्टी अब तक 19 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है और नागौर सीट गठबंधन में दे दी है। पार्टी को अब कुल 5 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने हैं।


बाड़मेर में फंसा पेच
नागौर सीट पर पार्टी में भारी विरोध था, फिर यह सीट गठबंधन में दे दी गई। माना जा रहा था कि अब बची सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित कर देगी लेकिन सूत्रों की मानें तो बाड़मेर सीट पर पेच फंसा हुआ है। यहां सांसद के अलावा अन्य 3 नामों पर चर्चा जारी है। बड़े नेताओं ने अपने-अपने नाम दे दिए हैं और एकराय नहीं बन पा रही है। दौसा, भरतपुर को लेकर भी पार्टी विवादों से परेशान है।


इन सीटों पर प्रत्याशी बाकी
- पहला चरण : बाड़मेर, राजसमंद

- दूसरा चरण : दौसा, भरतपुर, करौली-धौलपुर