16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एथेनिक-वेस्टर्न ड्रेसेस पर भी पहने जा रहे लॉन्ग जैकेट्स

हैवी ज्वेलरी भी कैरी करने की जरूरत नहीं, ड्रेस की खुबसूरती बढ़ा रहे लांग जैकेट्स

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Jain

Apr 19, 2018

fashion

टोंक रोड. फार्मल और पार्टी वियर ड्रेसेस को स्टाइलिश बनाने के लिए लॉन्ग जैकेट्स का ट्रेंड चल रहा है। ये लॉन्ग जैकेट्स अपने आप में बहुत स्टाइलिश है और हैवी एंब्रॉयडरी या सिकवेंस वर्क से सजी जैकेट्स ड्रेस को रिच लुक देती है। इनकी खास बात यह है कि यह इंडियन स्टाइल या वेस्टर्न ड्रेसेस दोनों पर पहने जा रही है। यूथ मे इसे लेकर काफी के्रज बढ़ रहा है। इसी नए ट्रेंड के बारे मे हमने टोंक रोड इलाके की कुछ गल्र्स और फैशन डिजाइनर से बात की।

एथेनिक वियर को फ्यूजन लुक
फैशन डिजाइनर ममता शर्मा ने बताया कि जैकेट्स का ट्रेंड ब्राइडल वियर में भी है। लहंगे से लेकर पार्टी गाउन तक में भी ब्राइट जैकेट्स पहनी जा रही है। जैकेट पर हैवी वर्क हो तो लहंगा प्लेन हो सकता है। इसी तरह फ्लोर लेंथ अनारकली सूट्स पर भी लॉन्ग जैकेट्स के जरिए एथनिक वियर को फ्यूजन लुक दिया जा सकता है।
लंबे स्लिट इन्हे स्टाइलिश लुक देते हैं पार्टी में इन्हें पहनने पर हैवी ज्वेलरी भी कैरी करने की जरूरत नहीं है।

जैकेट्स विद जींस एंड प्लाजो

महेश नगर की माया कुमारी बताती है की आजकल अवार्ड फंक्शन में हिरोइन्स लॉन्ग जैकेट्स और प्लाजो और जींस पहनती है। इसलिए यंग गल्र्स उनके फैशन को फॉलो करते हुए इसे प्लाजो, जींस, फॉर्मल आउटफिट्स और लॉन्ग स्कर्ट के साथ भी पहन रही है।

स्टैंड कॉलर जैकेट्स

टोंक रोड की दीपाली यादव बताती है की जैकेट्स मे इतने स्टाइल है कि पहनने वालों के लिए ऑप्शन की कमी नहीं है। जैकेट्स स्टैंड कॉलर, चाइनीस कॉलर, हाफ कॉलर या फिर विदाउट कॉलर भी हो सकती है। कॉलर्स पर अलग से जरी वर्क भी कराया जा सकता है। कॉलर को दो रंग में भी पहना जा सकता है। यानि आगे के रंग अलग और पीछे का रंग अलग। इन्हे फुल स्लीव्स,3 4 या फिर विदाउट स्लेव्स भी पहना जा सकता है। स्लेव्स जैकेट्स का फैब्रिक रो सिल्क, खादी सिल्क, वेलवेट या नेट हो सकता है।