
Look at these pictures, give the police information
जयपुर
आए दिन प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लोगों के लापता होने की खबरें मिलती है। इसमें कोई बीमारी के कारण तो कोई प्रेम संबंध के मामलों से जुड़ा हो सकता है, लेकिन किसी के चले जाने के बाद उसके परिवार पर जो बीतती है उसे कोई नहीं पहचानता। यही कारण है कि पुलिस के तमाम प्रयास लगातार बढ़ रहे आंकड़ों को थाम नहीं पा रहे।
बीते दिनों दौसा जिले से एक, हनुमानगढ जिले से 17 तथा बाडमेर जिले से 7 व्यक्तियों के लापता होने की सूचना दर्ज हुई। इसमें 14 युवती और महिलाएं शामिल है। जबकि 11 युवक या बुजुर्ग शामिल है। खास बात यह है महिलाओं के लापता होने की संख्या में बेतहाशा बढोतरी हुई है। कारण भी अलग—अलग सामने आते है। लेकिन इसमें कई मामले अपहरण के भी शामिल होते है।
लापता होने वालों में दौसा जिले के पुलिस थाना सदर क्षेत्र का खान भांकरी निवासी नानगराम मीना पिछले दो साल से लापता है। उसकी उम्र 70 साल है। हनुमानगढ जिले के पुलिस थाना हनुमानगढ जंक्शन निवासी 32 वर्षीय प्रवीण सोनी 16 अप्रेल से लापता है। रंग गोरा और सलवार सूट पहने है। हनुमानगढ टाउन क्षेत्र से भोमपुरा निवासी 22 वर्षीय सन्दीप जाट 7 अप्रेल 2018 से लापता है। 5 फिट, रंग गोरा और जीन्स पेन्ट व शर्ट पहने है।
नोहर क्षेत्र से फेफाना निवासी सुमन नायक 15 अप्रेल 2018 से लापता है। उसकी उम्र 25 साल, कद 5 फिट व रंग गेंहुआ और सलवार सूट पहने है। रावतसर क्षेत्र की वार्ड संख्या 23 के रावतसर हाल चक के एक रावतसर निवासी भगवती उर्फ ज्याना 10 अप्रेल 2018 से लापता है। उसकी उम्र 32 साल, कद 5 फिट व रंग गोरा और सलवार सूट पहने है। नोहर क्षेत्र के सुरपुरा निवासी 75 वर्षीय हंसराज जाट 4 अप्रेल 2018 से लापता है। नजर का चश्मा, कुर्ता पायजामा पहने है।
हनुमानगढ टाउन क्षेत्र की वार्ड नं0 16 अम्बेडकर कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय रचना रैगर 26 अप्रेल 2018 से लापता है। रंग गौरा और गुलाबी रंग की पजामी व ब्लैक रंग की जम्फर पहने है। टिब्बी क्षेत्र की मल्लडखेडा निवासी माया जाट 30 अप्रेल 2018 से लापता है। उसने भी सलवार सूट पहने हुए थे। उसकी उम्र 36 साल है। पीलीबंगा क्षेत्र की वार्ड नं0 22 मण्डी निवासी 22 वर्षीय रजनी नाई 29 अप्रेल 2018 से लापता है। इसके साथ ही पंडितवाली निवासी 18 वर्षीय ममता उर्फ सुनिता नायक 11 अप्रेल 2018 से लापता है।
जिले के पुलिस थाना पीलीबंगा क्षेत्र की वार्ड नं0 13 भादरा निवासी राजबाला जाट 25 अप्रेल 2018 से लापता है। उसकी उम्र 30 साल है। भांडी निवासी ताराचन्द जाट 27 अप्रेल 2018 से लापता है। उसकी उम्र 30 साल है। हनुमानगढ टाउन गली नं0 20 नई आबादी निवासी सोफिया मुसलमान 12 अप्रेल 2018 से लापता है। वह 20 साल की है। जाटान निवासी मांगेराम नाई 25 मार्च 2018 से लापता है। उसकी उम्र 35 साल, कद 5.6 फिट व रंग गेहुआ और आंखें का रंग व बालों का रंग काला नीले रंग का शर्ट व भूरे रंग का पायजामा पहने है।
गोलूवाला निवादान निवासी हरिश 17 अप्रेल 2018 से लापता है। उसकी उम्र 19 साल है। सुरेशिया निवासी 27 वर्षीय अन्जू 3 अप्रेल 2018 से लापता है। बोलावाली निवासी आदराम जाट 26 मार्च 2018 से लापता है। उसकी उम्र 50 साल है। भादरा क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 पुराना स्टेट बैंक वाली गली से बीबीपुर निवासी ज्योति कुम्हार 15 अप्रेल 2018 से लापता है। उसकी उम्र 19 साल है।
बाडमेर के कोतवाली क्षेत्र निवासी रितू खण्डेलवाल 16 मार्च 2018 से लापता है। उसकी उम्र 18 साल है। रितु को अन्द्रहामा, दुर्ग मुल्ला जिला कुपवाडा जम्मू एण्ड कश्मीर निवासी गुलजार अहमद खान अपहरण कर ले गया। नागाणा क्षेत्र की काऊखेडा निवासी सोनाराम जाट 9 मार्च 2018 से लापता है। उसकी उम्र 23 साल है। गिराब के रा.मा. विद्यालय उनरोड से भृगु का बास निवासी जगराम गुर्जर 19 अप्रेल 2018 से लापता है। उसकी उम्र 45 साल है।
समदडी क्षेत्र की मजल निवासी 23 वर्षीय गंगा भील 21 अप्रेल 2018 से लापता है। सेडवा क्षेत्र की समावली चिचडासर निवासी सरस्वती विश्नोई 11 मई 2018 से लापता है। उसकी उम्र 34 साल है। उसने ओरणा, कांचली व लहंगा पहने है। धोरीमना क्षेत्र की मीठडा खुर्द निवासी अचलाराम जाट भी 2 मई 2018 से लापता है। उसकी उम्र 28 साल है और उसने पेन्ट शर्ट पहन रखा है।
लापता के बारे में जानकारी मिलने पर संबंधित जिले के पुलिस या थाना प्रभारी, गुमशुदा प्रकोष्ठ, सी.आई.डी.(अपराध शाखा), पुलिस मुख्यालय, जयपुर या 0141-2740561 नंबर सूचना दे सकते है।
Published on:
23 Jun 2018 12:37 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
