5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘गहलोत बजट’ से ये कांग्रेस एमएलए हुआ इतना ज़्यादा निराश, कि ले लिया बड़ा फैसला

CM Ashok Gehlot Rajasthan Budget 2023-24 Speech : 'गहलोत बजट' से ये कांग्रेस एमएलए हुआ इतना ज़्यादा निराश, कि ले लिया बड़ा फैसला

1 minute read
Google source verification
Madan Prajapat oath not to wear shoes after Gehlot Budget speech

जयपुर।

राज्य बजट में एक भी नया जिला घोषित नहीं होने से इसकी उम्मीद कर रहे लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी निराशा हाथ लगी है। विपक्षी दलों ने ही नहीं बल्कि सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने भी उनकी नए ज़िले की मांग पूरी नहीं होने पर असंतोष ज़ाहिर किया है। इसी क्रम में पचपदरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत की बालोतरा को जिला घोषित होने की मांग भी पूरी नहीं हो सकी। बजट में नए ज़िलों का ज़िक्र नहीं होने का बाद उन्होंने जूते नहीं पहनने का अपना संकल्प दोहराया है।

तस्वीर शेयर कर कहा, 'जारी रहेगा संकल्प'
विधायक प्रजापत ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के ज़रिये भी पूर्व में लिया संकल्प भविष्य में भी जारी रखने की बात कही है। उन्होंने विधानसभा से बगैर जूते पहने की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि बालोतरा को जिला बनाने के लिए उनका संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। इस पोस्ट के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी टैग किया है।

... जब जूते खोलकर लिया था संकल्प
पचपदरा विधायक मदन प्रजापत वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान भी बालोतरा को जिला नहीं बनाए जाने से नाराज हो गए थे। उस दौरान ही उन्होंने विधानसभा के बाहर आकर जूते खोलते हुए ये प्रण लिया था कि जब तक बालोतरा जिला घोषित नहीं हो जाता तब तक वे अपने पांव में जूते नहीं पहनेंगे।

बिना जूते कार्यक्रमों में हुए शामिल
इस संकल्प के बाद वे पार्टी संबंधी गतिविधियों के अलावा जनसुनवाई सहित अन्य सार्वजनिक या निजी कार्यक्रम में बगैर जूते पहने ही शामिल होते रहे हैं। यहां तक कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी वे बिना जूतों पहने शामिल हुए थे। अब मौजूदा गहलोत सरकार के आखिरी बजट में भी उनकी मांग अधूरी रही है।