
जयपुर. आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक प्रतिनिधित्व के लिए अग्रवाल समाज के कई संघटन एक जाजम पर नजर आएंगे। रविवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाले अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन और ऑल राजस्थान अग्रवाल समाज सेवा समिति की ओर से विराट अग्र महाकुम्भ की तैयारी अंतिम चरण में है। कार्यक्रम में जयपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों, समस्त जिलों के समाज बंधु बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। साथ ही प्रदेश की 200 में से 140 विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व होगा।
महाकुंभ होगा पूरा गैर राजनीतिक
महाकुम्भ के अध्यक्ष राजेंद्र केडिया ने एक होटल में पत्रकारों को बताया कि महाकुंभ में एक लाख से अधिक समाज बंधु प्रदेश के कोने-कोने से शमिल होंगे। महाकुंभ का मंच पूरी तरीके से गैर राजनीतिक होगा और मंच से सिर्फ समाज हित की बातें की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस महाकुंभ के लिए बकायदा एक मांग पत्र तैयार किया गया है, जिसमें सबसे प्रमुख मांग विधानसभा चुनावों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की है। पूरे प्रदेश में लगभग 40 लाख मतदाता होने के बावजूद भी अग्रवाल समाज को राजनीतिक रूप से नजर अंदाज किया जाता रहा है। यही कारण है कि अब समाज इस विषय को लेकर आक्रोशित है।ईडब्ल्यूएस आरक्षण का दायरा भी बढ़े।
खास—खास
- महाकुंभ के अध्यक्ष राजेंद्र केडिया ने बताया कि 30 हजार लोगों के लिए कुर्सिंयों पर बैठने का इंतजाम
- तीन मंच करवाए गए तैयार। एक मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजनीतिक शख्सियत। एक मंच पर जिला और एक मंच पर प्रदेश पदाधिकारी
- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, उत्तरखंड के सांसद नरेश बंसल, यूपी के केबिनेट मंत्री दीपक नंदी
- विख्यात भजन गायक कन्हैयालाल मित्तल
- 300 बाय 400 का पंडाल वाटरप्रूफ तैयार
- स्टेडियम के आसपास की जगहों पर पंडाल करवाया तैयार
- 10 एलईडी, 1000 बसें आने का दावा, इसके साथ ही छोटे चौपहिया वाहन
- एक लाख लोगों के खाने का इंतजाम
- महिला शक्ति गुलाबी परिधानों में आएगी नजर
- हर चेक प्वाइंट पर लगभग 20-20 वॉलिंटियर्स की टीम भी रहेगी तैनात
जयपुर में पांच लाख से अधिक समाज के मतदाता
महाकुम्भ के अध्यक्ष राजेंद्र केडिया ने बताया कि दोनों पार्टियों से 20—20 टिकट की मांग है हर बार समाज को दूसरी पंक्ति में रखा जाता है। बीजेपी पार्टी से सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं। जयपुर में भी अग्रवाल समाज के पांच लाख मतदाता हैं लेकिन उस अनुपात में विधानसभा या लोकसभा चुनावों में समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता है। ऐसे में इन हालातों पर समाज में गहरी नाराजगी है। इसके साथ ही दूसरी मांग प्रदेश में अग्रसेन कल्याण बोर्ड के गठन की रखी गई है। गत कुछ महीनों में राज्य सरकार ने विभिन्न समाजों से जुड़े बोर्ड का गठन किया है। ऐसे में अग्रवाल समाज के लोगों के हित में अग्रसेन कल्याण बोर्ड का भी गठन किया जाना चाहिए।
ऑल राजस्थान अग्रवाल समाज सेवा समिति संभालेगी कमान महाकुंभ के मुख्य संयोजक आनंद गुप्ता ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई है। ऑल अग्रवाल समाज सेवा समिति एवं शहर की सभी समाज समितियों के लगभग 10 हजार कार्यकर्ता नियुक्त किए गए हैं।
Published on:
22 Jul 2023 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
