उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि मां गंगा के जो जिस घाट के समीप है, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास नहीं करे। स्नान के लिए कई स्नान घाट बनाए गए हैं। जहां पर स्नान किया जा सकता है। व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।