23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maha Shivratri : कोविड के बाद पहली बार महाशिवरात्रि पर यहां उमड़ेगी भीड़

Rajasthan Famous Shiv Temple जयपुर। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी पर एक मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। Maha Shivratri कोविड को लेकर स्थिति सामान्य सी होने से भक्त शहर के बड़े शिवालयों में शिवजी के जलाभिषेक कर सकेंगे। कोविड बाद पहली बार महाशिवरात्रि पर झाड़खंड महादेवजी के भक्त जलाभिषेक करेंगे। ऐसे में मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं की गई है। तड़के 4.30 बजे से भक्त शिवजी के जलाभिषेक करेंगे।

2 min read
Google source verification
Maha Shivratri : कोविड के बाद पहली बार महाशिवरात्रि पर यहां उमड़ेगी भीड़

Maha Shivratri : कोविड के बाद पहली बार महाशिवरात्रि पर यहां उमड़ेगी भीड़

Rajasthan Famous Shiv Temple जयपुर। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी पर एक मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। maha shivratri कोविड को लेकर स्थिति सामान्य सी होने से भक्त शहर के बड़े शिवालयों में शिवजी के जलाभिषेक कर सकेंगे। कोविड बाद पहली बार महाशिवरात्रि पर झाड़खंड महादेवजी के भक्त जलाभिषेक करेंगे। ऐसे में मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं की गई है। तड़के 4.30 बजे से भक्त शिवजी के जलाभिषेक करेंगे। वहीं चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में भी भक्त तड़के 4 बजे से जलाभिषेक कर सकेंगे, हालांकि मंदिर तड़के 3 बजे ही खोल दिया जाएगा। हालांकि मंदिरों में सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस बार महाशिवरात्रि पर भक्तों के लिए मंदिर के दरबार पूरी तरह से खोल दिए गए है। ऐसे में तड़के से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमडेगी। शिवरात्रि पर फिर मंदिरों के बाहर लंबी कतारें नजर आएगी।

वैशाली नगर के क्वींस रोड स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर अलसुबह 4.30 बजे भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही भक्त महादेवजी के जलाभिषेक कर सकेंगे। श्रीबब्बूसेठ मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश सोमानी ने बताया कि कोविड के बाद महाशिवरात्रि पर पहली बार महादेवजी के भक्त जलाभिषेक कर सकेंगे। इसके लिए मंदिर में रामझारों व पानी की व्यवस्था की गई है। महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग—अलग लाइनें होंगी। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 25 सीसीटीवी लगाए गए है। वहीं पुलिस का जाप्ता तैनात रहेगा। 200 स्वयंसेवक व्यवस्थाएं संभालेंगे। शाम 4 बजे तक भक्त महादेवजी के जलाभिषेक कर सकेंगे। इसके बाद फूलों की विशेष झांकी सजाई जाएगी। शाम 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा।

चौड़ा रास्ता स्थित ताकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर ताड़क बाबा के दर्शन तड़के 3 बजे खुलेंगे। भक्त सुबह 4 बजे से जलाभिषेक कर सकेंगे। मंदिर में सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे है। पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा। मंदिर पुजारी युवराज व्यास ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भक्त ताड़क बाबा के तड़के 4 बजे से जलाभिषेक कर सकेंगे। मंदिर भक्तों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा। रात को चार प्रहर की पूजा होगी। वहीं इससे पहले सोमवार को सोम प्रदोष की विशेष पूजा—अर्चना होगी। शहर के अन्य मंदिरों में भी इस बार महाशिवरात्रि पर भक्त जलाभिषेक कर सकेंगे। पिछले साल अधिकतर बड़े मंदिरों में शिवजी के जलाभिषेक पर पाबंदी लगा दी गई थी।

Mahashivratri 2022 Puja muhurat महाशिवरात्रि के पर चार प्रहर की पूजा का समय

प्रथम प्रहर की पूजा — शाम 6.30 से रात 9.31 बजे तक
द्वितीय प्रहर की पूजा — रात 9.32 से मध्यरात्रि 12.39 बजे तक
तृतीय प्रहर की पूजा — मध्यरात्रि 12.39 बजे से मध्यरात्रि बाद 3.47 बजे तक
चौथे प्रहर की पूजा — मध्यरात्रि बाद 3.48 बजे से अगले दिन सुबह 6.54 बजे तक
निशीथकाल — मध्यरात्रि 12.14 बजे से 1.04 बजे तक रहेगा