
जयपुर। Makar Sankranti 2021 Date and Muhurat: पौष शुक्ल प्रतिपदा गुरुवार को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषविदों के मुताबिक सुबह 8.15 बजे सूर्यमकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति का पुण्यकाल सुबह 7.31 से शाम 5.50 बजे तक रहेगा। मकर संक्रांति से मलमास की समाप्ति होगी, लेकिन दो दिन बाद ही गुरु का वृद्धत्व दोष तथा पांच दिन बाद गुरु का तारा अस्त होने से शुभ कार्यों पर पुन:विराम लग जाएगा।
बनेगा पंचग्रही योग
ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन पंचग्रही योग रहेगा। 13 जनवरी को मकर राशि में चंद्रमा का प्रवेश, तथा सूर्य का 14 जनवरी को 8.15 बजे मकर राशि में प्रवेश होने के साथ मकर राशि में पहले से चल रहे बुध, गुरु और शनि के होने से पंचग्रही योग का निर्माण होगा। शर्मा ने बताया कि ऋतु परिवर्तन के साथ ही सर्दी मकर संक्रांति कम होने लगती है, लेकिन इस बार योग के कारण शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। शर्मा के मुताबिक 59 साल पहले सन 1962 में सक्रांति पर पंचग्रही योग बना था।
गृहप्रवेश आदि हो सकेंगे
पं. शर्मा ने बताया कि सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश के साथ मलमास की समाप्ति होगी। धनुमास की समाप्ति के पांच दिन बाद गुरुअस्त होंगे, किंतु उसके पूर्व के तीन दिन वृद्धत्व दोष होने के कारण 16 जनवरी शनिवार से ही मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे, लेकिन गृहप्रवेश, नामकरण आदि के शुभ कार्य 15 जनवरी को ही संपन्न हो सकेंगे। 19 जनवरी को सुबह 11.30 बजे गुरु अस्त होंगे।
एक दिन पहले लोहड़ी पर्व
संक्रांति के एक दिन पहले बुधवार को पंजाबी, सिख समाज के लोग लोहड़ी का पर्व मनाएंगे। राजापार्क व्यापार मंडल और पंजाबी महासभा की ओर से शाम छह बजे लोहड़ी पूजन किया जाएगा। अध्यक्ष रवि नैयर ने बताया कि रविवार को राजापार्क आर्य समाज, सर्व मंगल सेवा समिति की ओर से पर्व से पूर्व राशन वितरण किया गया। जयपुर नगर निगम ग्रेटर के उपमहापौर पुनीत कर्णावत, समाजसेवी गुलशन मक्कड़, आदर्श नगर एसीपी नील कमल मीणा, पार्षद अरूण शर्मा मौजूद रहे।
Published on:
11 Jan 2021 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
