11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हवा के खिलाफ उड़ रहे ‘गहलोत’, ‘दंगल’ में ‘पायलट’, उलझ गए ‘मोदी-राहुल’

Makar Sakranti : प्रदेश में ठंड बढ़ने के बावजूद सुबह से ही लोग छतों पर टंगे हुए हैं। जयपुर की छतों पर तेज आवाज में बजते गानों से लेकर खींच—खींच, ढील दे—ढील दे और वो काटा का शोर गूंज रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Amit Purohit

Jan 14, 2023

kite-2_1.jpg

मकर सक्रांति का आकाश न केवल फिल्मी सितारों की 'अठखेलियों' से भरा हुआ है, बल्कि राजनीतिक दाव-पेच भी जमकर चल रहे हैं। दरअसल, लोकप्रिय राजनेताओं, हीरो और फिल्मों की तस्वीरों से न केवल पतंगे सजी हुई हैं बल्कि इनके नाम पर डोर और मांझे की बिक्री भी जमकर हुई है। कुछ नाम हैं, 'मोदी मांजा और पतंग', 'केसीआर मांजा और पतंग', 'बाहुबली मांजा'। वहीं, बच्चों को कार्टून प्रिंटेड पतंग, मोटू-पतलू, डोरेमोन और सुपरहीरो को उड़ाना पसंद आ रहा है।

मकर सक्रांति के आसमान में राजनेताओं की तस्वीरों से सजी पतंगों में कहीं एक—दूसरे से आगे निकलने की होड है, कहीं एक—दूसरे से उलझा जा रहा है तो कहीं दूसरे की डोर काट देने का जुनून है। वसुंधरा राजे, सचिन पायलट से लेकर सीएम अशोक गहलोत, पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी की तस्वीरों से सजी पतंगों से मकर सक्रांति का आसमान गुलजार है। इनके अलावा देसी छोटा भीम को चाइनीज ड्रेगन से पेच लड़ाते हुए भी देखा जा सकता है।

वो काटा से लेकर 'खींच—खींच'
जयपुर की छतों पर तेज आवाज में बजते गानों से लेकर खींच—खींच, ढील दे—ढील दे और वो काटा का शोर गूंज रहा है। मौसम साफ रहने से पतंगबाजी की शुरुआत अच्छी रही। धूप खिलने और हवा बहने से जोश बन गया।

यह भी पढ़ें:

मकर सक्रांति का जोश, जयपुर में 14-14 घंटे काम कर रहे यूपी के पतंगसाज