
बाथरुम में नहाते समय एक युवती की क्लिप बनाने का मामला सामने आया है। खुलासा जब हुआ तब युवती की सगाई पक्की हुई और इस बारे में क्लिप बनाने वाले युवक को पता चला।
उसने शादी का दबाव बनाया और मना करने पर क्लिप वायरल करने की धमकी दे डाली। पीडित युवती ने खोह नागोरियान थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि करीब छह माह पहले सद्दाम नाम के एक युवक ने पास ही रहने वाली बीस वर्षीय युवती की क्लिप बना ली थी।
कुछ दिन पहले जब उसे युवती की सगाई के बारे में पता चला तो उसने युवती के साथ बाजार में मारपीट की और क्लिप के बारे में बताया। शादी नहीं करने पर क्लिप वायरल करने की धमकी दे डाली। पुलिस सद्दाम की तलाश कर रही है।
Published on:
24 Jun 2017 08:08 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
