scriptजयपुर में आज कई फ्लाइटें लेट, पैंसेजर्स परेशान, इन फ्लाइट्स को किया गया रद्द | Many flights delayed in Jaipur today, two flights cancelled | Patrika News
जयपुर

जयपुर में आज कई फ्लाइटें लेट, पैंसेजर्स परेशान, इन फ्लाइट्स को किया गया रद्द

जयपुर में आज कई फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है।

जयपुरJan 16, 2024 / 09:28 am

Manish Chaturvedi

airport_1_1.jpg

जयपुर। मुंबई में कल फ्लाइट में देरी होने पर पैंसेजर की ओर से मारपीट का मामला सामने आया। जिसके बाद एयरलाइंस को लेकर डीजीसीए ने तत्काल एसओपी जारी की। पैंसेजर्स की ओर से मुंबई एयरपोर्ट पर विरोध जाहिर किया गया। लेकिन इसके बाद हालात नहीं सुधरे। एसओपी जारी होने के बाद दूसरे दिन जयपुर एयरपोर्ट पर फिर वहीं हालात नजर आए। जयपुर में कोहरा नहीं होने के बावजूद कई फ्लाइट्स समय पर उड़ान नहीं भर पाई। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जयपुर एयरपोर्ट से आज सुबह समय पर उड़ान नहीं भरने पर दो फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। इंडिगों की फ्लाइट 6 ई—7276 को सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर जयपुर से अहमदाबाद जाना था। जो समय पर उड़ान नहीं भर सकी। इसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आई 5—744 को आज सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर जयपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरना था। लेकिन यह फ्लाइट भी समय पर उड़ान नहीं भर सकी। जिसकी वजह से इसे भी एयरलाइंस की ओर से रद्द कर दिया गया है। दोनों फ्लाइटों के पैसेंजर्स सही समय पर पहुंच गए थे। लेकिन फ्लाइट्स रद्द होने के कारण पैसेंजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं कई फ्लाइटों का आज देरी से संचालन होगा। इंडिगो अहमदाबाद की फ्लाइट 6 ई — 7217 आज सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर जाने की बजाय 10 बजकर 10 मिनट पर जयपुर से रवाना होगी। वहीं स्पाइसजेट वाराणसी की फ्लाइट एसजी— 2973 आज सुबह 9 बजे के बजाय अब सवा दस बजे तक रवाना होगी। वहीं इंडिगो बेंगलुरू की फ्लाइट 6 ई— 498 आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर रवाना नहीं होगी। यह फ्लाइट दोपहर दो बजे तक रवाना होगी। वहीं एयरलाइंस की ओर से इनमें से किसी भी फ्लाइट को रद्द भी किया जा सकता है। क्योंकि इस संबंध में एसओपी जारी कर दी गई है।

डीजीसीए की तरफ से जारी की गई है यह एसओपी….

— खराब मौसम के कारण फ्लाइट कैंसिल होने और देरी के चलते डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस के लिए एक एसओपी जारी की है, ताकि पैसेंजर्स को असुविधा न हो।

— एयरलाइंस को फ्लाइट में देरी के संबंध में पैसेंजर्स को रियल टाइम डेटा देना होगा।

— किसी फ्लाइट के टेकऑफ में 3 घंटे से ज्यादा देरी है तो फ्लाइट को समय रहते कैंसिल करें, ताकि एयरपोर्ट पर ज्यादा भीड़ इकठ्ठा न हो।

— एयरलाइंस को फ्लाइट टिकटों पर सिविल एविएशन रिक्वॉरमेंट देना अनिवार्य कर दिया है, ताकि पैसेंजर्स को बोर्डिंग से इनकार, उड़ान रद्द होने या देरी के मामले में उनके अधिकारों के बारे में पता हो।

Hindi News/ Jaipur / जयपुर में आज कई फ्लाइटें लेट, पैंसेजर्स परेशान, इन फ्लाइट्स को किया गया रद्द

ट्रेंडिंग वीडियो