
File Photo
जयपुर। इस बार मार्च से मई (तीन महीने) गर्मी ज्यादा सताएगी। प्रदेश में इन महीनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी रहेगी। 10 जिलों में तापमान औसत से दो डिग्री अधिक तक पहुंचेगा। वहीं, अन्य 23 जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहेगा। मौसम विभाग ने गर्मी के सीजन का तीन महीनों के लिए आउटलुक जारी किया है। इसमें देश में सबसे ज्यादा गर्मी राजस्थान में रहेगी। राजस्थान को रेड जोन में शमिल किया है। प्रदेश के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में भी अधिकतम तापमान औसत से अधिक रहेगा। गौरतलब है कि इस बार बारिश और सर्दी ने भी रिकॉर्ड तोड़े थे।
राजस्थान के इन जिलों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा
-बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर
इन जिलों में 0.5 से एक डिग्री का बढ़़ेगा पारा
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर।
अधिक गर्मी का कारण
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल सीजन की शुरुआत में ही अधिक गर्मी का कारण प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा की ओर गर्म ईएनएसओ(अलनीनो सदर्न ओस्लिएशन) न्यूट्रल कंडीशन है। यह स्थिति अप्रैल-मई में अपने जोर पर रहेगी।
इन राज्यों में ज्यादा चलेगी लू
गर्मी के साथ इस बार लू का असर भी ज्यादा रहेगा। राजस्थान सहित देश के 18 राज्यों में लू ज्यादा चलेगी। इनमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड़, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड़, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान बढऩे के साथ लू चलेगी।
राजस्थान में गर्मी और लू का असर ज्यादा रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में तापमान औसत से अधिक रहेगा। तापमान इससे अधिक भी जा सकता है।
- शिव गणेश, निदेशक, मौसम विभाग
Published on:
01 Mar 2020 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
