
Wedding of gangster Kala and lady don Anuradha
Wedding of gangster Kala and lady don Anuradha: तिहाड़ जेल से आने वाली गैंगस्टर काला जठेडी की बारात कल दिल्ली में ही एक मैरिज गार्डन पहुंचेगी। वहां पर राजस्थान के सीकर में रहने वाली अनुराधा से काला जठेडी की शादी होगी और उसके बाद कस्टडी पैरोल पूरी होने पर काला को लेकर वापस पुलिस तिहाड़ चली जाएगी। शादी की पहली रात तिहाड़ में ही कटेगी। उसके बाद अगले दिन यानी तेरह मार्च के लिए फिर से छह घंटे की कस्टडी पैरोल दी जाएगी, जिसमें काला और अनुराधा अपने नए घर में गृह प्रवेश करेंगे और शादी के बाकि रीत रिवाज पूरा करेंगे। लेकिन इस शादी से पहले एक ट्रेजेडी हो गई है। उसे लेकर शादी की तैयारियां कुछ फीकी हो गई है। दरअसल काला जठेडी के चाचा का देहांत हो गया है।
हांलाकि शादी के लिए दिल्ली में एक मैरिज गार्डन बुक कर लिया गया है। वहां पर करीब दो सौ लोगों के खाने का ऑर्डर दिया गया है। शादी में जयमाला हाईड्रोलिक क्रेन के जरिए हवा में करने की तैयारी है। इसके अलावा संगीत और अन्य कार्यक्रम भी सिर्फ छह घंटे में पूरे करने होंगे। इस शादी में दिल्ली पुलिस के अलावा अन्य कई राज्यों की पुलिस की भी नजर रहेगी। शादी में आने वाले हर व्यक्ति को एंट्री लिस्ट देखकर ही एंट्री दी जाएगी। शादी में आने वाले हर मेहमान के बारे में पुलिस को भी जानकारी दी गई है और वहीं से लिस्ट फाइनल होने के बाद मेहमान बुलाए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अनुराधा उर्फ लेडी डॉन उर्फ रिवाल्वर रानी उर्फ Madam मिंज.....। सीकर की रहने वाली है। शेयर बाजार में घाटे के बाद अपराध के रास्ते आई। आनंदपाल के संपर्क में रही। उसकी गैंग में काम किया। उसके बाद राजू ठेहट हत्याकांड में नाम चर्चा में आया। फिर लॉरेंस के संपर्क की भी बातें आई। अब काला जठेडी जो कि हरियाणा का गैंगस्टर है उससे शादी कर रही है। दोनो को कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस ने एक साथ अपराध करते हुए पकड़ा था।
Published on:
11 Mar 2024 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
