31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ इतनी सी बात के चलते सीकर की बेटी ने उठा लिया ये बड़ा कदम, घर सहित पूरे गांव में मच गया कोहराम

सिर्फ इतनी सी बात के लिए सीकर की बेटी ने उठा लिया ये बड़ा कदम, घर सहित पूरे गांव में मच गया कोहराम  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 20 Jun 2018, 4:17 AM IST

SUICIDE

SUICIDE

जयपुर/गोविन्दगढ़

राजधानी जयपुर के पास गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र के निवाणा ग्राम में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने कमरे में लगे टिनशेड के पाइप पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों ने महिला को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार निवाणा निवासी नीलम उर्फ लीली मीणा (30) पत्नी नेमीचन्द मीणा ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कमरे की छत में लगे टिनशेड के पाइप पर रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पता चलते ही परिजनों ने गोविन्दगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : बाइक से आए युवक और इस तरह से लूट ले गए 80 लाख रुपए, पढ़ें पूरी रिपोर्ट


मौके पर पहुंचे थानाधिकारी

फंदा लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मिलते ही मौके पर थानाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। थानाधिकारी मनीष शर्मा ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें : प्रदेश में यहां केन्द्रीय कारगार के बंदियों में हुआ झगड़ा, आधा दर्जन बंदीयों को पहुंचाया अस्पताल, जेल में बढ़ाई सुरक्षा


पीहर से चार दिन पहले ही आई थी मृतका

नीलम का पीहर भोजपुरा-खंडेला (सीकर) मेें था। मृतका के भाई मनोज ने बताया कि ससुराल में पारिवारिक क्लेश से तंग आकर नीलम कुछ दिन पहले ही पीहर भोजपुरा चली गई थी। जिस पर पीहर पक्ष के लोग समझाइश कर चार दिन पहले ही उसे ससुराल छोड़ गए थे। मृतका की शादी 2008 मेें हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नीलम उर्फ लीली मीणा (30) पत्नी नेमीचन्द मीणा पारिवारिक क्लेश से तंग थी। इसी के चलते उसने खुदखुशी करने जैसा बड़ा कदम उठाया। पुलिस इस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है।

यह भी पढ़ें : बिजली मीटर का बिल बढ़ा देख जाटव भाईयों ने किया निगमकर्मी पर हमला, मोबाइल फिंकवा दिया और उसकी शर्ट के बटन भी उखाड़ दिए