
खेजरोली/गोविंदगढ़। खेजरोली में सिंगोद रोड स्थित बोड़ी की ढाणी में शादी के बाद पति-पत्नी में नहीं बनी तो दोनों ने तलाक ले लिया। आपसी रिश्ते फिर मधुर हुए तो दोनों ने दो माह पहले ही नए सिरे से जिंदगी शुरू करने के लिए कोर्ट में शादी कर पुन: घर बसा लिया। इस शुरुआत का दुखद अंत शुक्रवार को हुआ जब पत्नी ने कमरे में पंखे के साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी।
गोविंदगढ़ पुलिस उप अधीक्षक राजेश ढाका ने बताया कि नायन अमरसर निवासी मोहनी देवी (28) की शादी वर्ष 2017 में बोड़ी की ढाणी निवासी किशोरमल सैनी के साथ हुई थी। यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और पति-पत्नी में तलाक हो गया। कुछ समय निकलने पर पति और पत्नी ने फिर एक होने का तय किया। बात बनी और दोनों ने 2 नवंबर 2021 को कोर्ट में फिर शादी कर ली। हालांकि शुक्रवार जो कुछ हुआ उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते सामान्य न थे।
रोशनदान से देखा तो...
पुलिस को ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि मोहिनी दोपहर बाद घर का काम करके कमरे में चली गई थी। बाद में चाय के लिए बुलाया तो कमरे के दोनों गेट अंदर से बंद थे। गेट के ऊपर से झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। शाम करीब 5 बजे सूचना पर पुलिस पहुंची। फिर तहसीलदार को भी मौके पर बुलाया।
कमरे के दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। पीहर पक्ष के लोगों को सूचना दे दी है। शाम को एफएसएल टीम के नहीं आने पर कमरे को सील कर दिया। शनिवार सुबह एफएसएल टीम कमरे से साक्ष्य उठाएगी। मृतका का पति किशोर खेजरोली में सीमेंट बेचने का काम करता है।
Updated on:
02 Jan 2022 10:40 am
Published on:
01 Jan 2022 01:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
