9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अप्रेल से बंद हो जाएगी फर्राटे से दौडऩे वाली सबसे ज्यादा पापुलर और कम बजट की कार

मारुति की बेस्ट सेलिंग कार ऑल्टो के10 ( maruti alto k10 ) अब अप्रेल 2020 से नहीं मिलेगी। भारत के कार बाजार में मारुति की ऑल्टो ( maruti alto ) सबसे ज्यादा पापुलर, कम बजट और बेस्ट सेलिंग कारों में से एक है...
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Mar 04, 2020

k10.jpg

जयपुर/नई दिल्ली। मारुति की बेस्ट सेलिंग कार ऑल्टो के10 ( maruti alto k10 ) अब अप्रेल 2020 से नहीं मिलेगी। भारत के कार बाजार में मारुति की ऑल्टो ( maruti alto ) सबसे ज्यादा पापुलर, कम बजट और बेस्ट सेलिंग कारों में से एक है। कंपनी ने जानकारी दी है कि वह जल्द ही ऑल्टो के10 को बंद करने वाली है।

भारत में मारुति ने ऑल्टो के10 को सबसे पहले 2010 में लॉन्च किया था। ऑल्टो कार को मारुति ( maruti ) ने आखिरी बार 2014 में बड़े अपडेट किया था। इसके बाद इसे नए सेफ्टी नॉम्र्स के अनुरूप भी अपडेट किया था, जिसके चलते इसमें फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर, ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए। इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह रेगुलर ऑल्टो से कुछ ज्यादा और वैगन-आर से सस्ती कार चाहनों के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हुई। कुछ समय पहले कंपनी ने अपनी नई कार एस-प्रेसो को लॉन्च किया था जो ऑल्टो और वैगन-आर ( Wagon R ) के बीच का स्पेस भरेगी। ऑल्टो के10 को बंद करने की एक वजह इसका इंटीरियर डिजाइन भी हो सकता है।

मारुति ऑल्टो के10 का दाम वर्तमान में 3.61 लाख रुपये से शुरू होता है जो 4.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है। वहीं 800सीसी इंजन वाली बीएस6 ऑल्टो की प्राइस 2.95 लाख से 4.36 लाख रुपये के बीच है। वहीं एस-प्रेसो की कीमत 3.71 लाख से 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग