चित्तौडग़ढ़ सहित जिले के कपासन, केसरखेड़ी, भदेसर, भादसोड़ा, बड़ीसादड़ी, गंगरार, बेगूं, सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बोई गई अफीम की फसल में अधिकांश जगह चीरे लग चुके हैं। किसानों को आस थी कि इस बार अफीम की अच्छी पैदावार होगी, लेकिन तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने चीरे लगे डोडों का दूध धो डाला, वहीं तेज हवा से कई डोडे और पौधे धराशायी हो गए।