24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Today Weather: 4 जिलों में हुई बारिश, आज 6 जिलों में येलो अलर्ट, राजस्थान में दिसंबर में भी आई ये चेतावनी

Mawath Rain In Rajasthan: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से सीजन की पहली मावठ हुई, जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। 29 और 30 नवंबर को भी घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Winter arrives amidst rain

फोटो: पत्रिका

Cold Wave And Dense Fog IMD Alert: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को सीजन की पहली मावठ हुई। जयपुर, सीकर, ब्यावर, पाली सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ गई। सुबह-सुबह कोहरा भी पड़ने लगा है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। वहीं मौसम विभाग ने आज और कल के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 29 और 30 नवंबर को येलो अलर्ट जारी करते हुए अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और टोंक में घने कोहरे की संभावना जताई है। वहीं दिसंबर महीने के लिए भी अभी से चेतावनी आ गई है। दिसंबर में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी, ऐसे में विभाग ने 2 दिसंबर के लिए झुंझुनूं, सीकर, चूरू, डीडवाना-कुचामन और नागौर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

कोटा में भी बदला मौसम

कोटा शहर में बादल, हवा की नमी और रात के समय तापमान में गिरावट के चलते कोहरे की स्थितियां बनी हुई हैं। कोटा सहित हाड़ौती में इन दो दिनों में सुबह व देर शाम सर्द हवा के कारण ठंडक और बढ़ सकती है। दिन में धूप खिलने के बाद ही मौसम में कुछ राहत मिलेगी। कोटा में शुक्रवार को पारा एक डिग्री गिर गया। अधिकतम तापमान 26.1 और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 3 किमी प्रति घंटे की रही।

दिसंबर में चलेगी शीतलहर

दिसंबर के प्रथम सप्ताह में शीतलहर की शुरुआत होने के संकेत भी मिले हैं। उत्तर भारत में बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के सक्रिय होने से प्रदेश के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे जाएगा और सर्दी बढ़ेगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग