
,,चिकित्सा शिक्षा आयुक्त व ACS ने किया अस्पतालों का औचक निरीक्षण, दौड़ते नजर आए कर्मचारी, बायोमेट्रिक हाजिरी की जांच
जयपुर। नई सरकार बनने के बाद अधिकारियों के निरीक्षण बढ़ गए है। जेके लोन अस्पताल में आज सुबह चिकित्सा शिक्षा आयुक्त शिव प्रसाद मदन नकाते ने निरीक्षण किया। जब चिकित्सा शिक्षा आयुक्त पहुंचे तो अस्पताल में अचानक निरीक्षण को देखकर कर्मचारी दौड़ते भागते नजर आए। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने अस्पताल में जाते ही सबसे पहले हाजिरी चैक की। बायोमेट्रिक हाजिरी की जांच की। कौन कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर आया और कौन ड्यूटी पर नहीं आया। इस बारे में जानकारी ली। इस दौरान जेके लोन अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे।
चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने मरीजों से बात की। मरीजों से पूछा कि अस्पताल में किसी तरीके से कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भर्ती मरीजों से भी उन्होंने इलाज को लेकर बात की। नकाते ने कहा कि सीएम के निर्देश पर उन्होंने निरीक्षण किया है। समय समय पर अधिकारी निरीक्षण करते है। नकाते ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं मिले और दवाईयां मिले। यह देखने के लिए अधिकारी समय समय पर निरीक्षण करते है।
नकाते ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य बीमा योजना का काउंटर भी देखा। जिन मरीजों का नाम जुड़ा हुआ नहीं है, उनका नाम जोड़ा जा रहा है। ताकी मरीजों को योजना का फायदा मिले। बता दें कि पिछले दिनों सीएम भजनलाल शर्मा ने एसएमएस अस्पताल का दो बार अचानक निरीक्षण किया था। जिसके बाद से अस्पतालों में अधिकारियों के निरीक्षण बढ़ गए। सीएम ने अधिकारियों से कहा है कि समय समय पर निरीक्षण करते रहे। ताकी मरीजों को किसी तरह से परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
एसीएस ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण...
एसीएस मेडिकल शुभ्रा सिंह ने भी आज सुबह महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है। एसीएस ने अस्पताल में कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी चैक की। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बात की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्रिंसीपल डॉ राजीव बगरहट्टा व अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। एसीएस मेडिकल शुभ्रा सिंह ने कहा कि उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया है। टॉयलेट विंग में कुछ प्रॉब्लम है। इस संबंध में इंजिनियर से बात करेंगे। किचन व्यवस्था सही मिली है। तीन हफ्ते में करीब ढ़ाई हजार निरीक्षण हुए है। जिसका असर दिखने लगा है। पहले साठ प्रतिशत टॉयलेट सही नहीं थे। अब पच्चीस फीसदी सही हो गए है। सरकार का उद्देश्य मरीजों को सुविधा देना है। इसलिए अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहें है।
Published on:
10 Feb 2024 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
