5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाटर ट्रेड एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की बैठक आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

जल शुद्धिकरण से जुड़ी संस्था वाटर ट्रेड एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की रविवार को बैठक आयोजित हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। जल शुद्धिकरण से जुड़ी संस्था वाटर ट्रेड एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की रविवार को बैठक आयोजित हुई। जिसमें वाटर एसोसिएशन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सभा का संचालन उपाध्यक्ष कमल शर्मा ने किया। बैठक में महासचिव ज्ञानी कुमावत की ओर से साल भर में किए गए कार्यों का विवरण दिया गया। जिसमे भव्य वाटर एक्सपो और वाटर क्रिकेट लीग की सफलता को लेकर जानकारी दी गई। कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव व संस्था के अध्यक्ष ऋषि पारीक ने आगामी वर्ष के लिए संस्था द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी तथा नए जुड़े सदस्यों को सर्टिफिकेट वितरण किया। सहसचिव आनंद गुप्ता की ओर से राज्य सरकार से एसोसिएशन के कार्यों के लिए भूमि की मांग की गई। उपाध्यक्ष आशुतोष मटवा व प्रवक्ता पीयूष यादव ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से हमेशा जनहित से जुड़े कामों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है।