26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लू के साथ पारा फिर 45 के पास

थार में अंधड़ के साथ कम हुई गर्मी फिर से मूड में आ गई है। लू के साथ रविवार को पारा 44.7 डिग्री पहुंच गया। दिनभर लू के थपेड़ों ने लोगों की हालत खस्ता कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bajrang Lal

•

Updated: 9 May 2016, 2:29 PM IST

इस दौरान हुई बीएसटीसी परीक्षा में हजारों परीक्षार्थी और परिजन भरी दुपहरी में जिला मुख्यालय और बालोतरा पहुंचे तो उन्हें घंटों परीक्षा केन्द्र के आगे बैठकर असहनीय गर्मी सहनी पड़ी। लू के थपेड़े सुबह 10 बजे ही शुरू हो गए, जो देर शाम तक जारी रहे। दोपहर में तो घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। डामर की सड़कें आग उगल रही थी और पेड़ों की छांव में भी कहीं पर राहत मिलती नजर नहीं आ रही थी।

हाईवे पर दोपहर में चक्काजाम
हाईवे पर सुबह और शाम को तो वाहनों की आवाजाही बढ़ रही है, लेकिन दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चक्काजाम जैसी स्थिति हो जाती है। गर्म तारकोल की सड़कों पर न केवल असहनीय गर्मी झेलनी पड़ रही है, बल्कि वाहनों के टायर और संतुलन को लेकर भी मुश्किल हो जाती है। एेसे में चालक दिन में वाहन रोककर विश्राम करते नजर आते हैं।

रात में भी नहीं चैन
गर्मी के तल्ख तेवर दिन में तो लोगों के पसीने छुड़ा ही रहे हैं, लेकिन न्यूनतम पारा 30 की करीब होने से लोगों को रात में भी चैन नहीं मिल रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों को रात में भी कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है।

चिकित्सा महकमा सक्रिय
बढ़ती गर्मी को देखते हुए चिकित्सा महकमा सक्रिय हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनिल कुमार सिंह बिष्ट ने सभी ग्रामीण चिकित्सा केन्द्रों को निर्देशित किया है कि लू, तापघात को लेकर सावचेती बरतें और मरीजों को प्रारंभिक उपचार के बाद जरूरत हो तो निकटवर्ती बड़े केन्द्र पर भेजा जाए। साथ ही लू-तापघात से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार किया जाए।

यूं आया पारे में उतार-चढ़ाव

08 मई 44.7 29.5
07 मई 43.0 27.0
06 मई 40.3 25.4
05 मई 37.6 21.3
04 मई 40.7 27
03 मई 41.6 28.4
02 मई 42.8 29.4
01 मई 45.2 28.6