मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अनेक हिस्सों में आज से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारां, कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा और इनके आसपास के जिलों में दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है। वहीं, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।