जयपुर। भले ही आने वाले साल में मेट्रो ट्रेन परकोटा में अंडरग्राउंड रफ्तार भरे, लेकिन निर्माण कार्य में हो रही लेटलतीफी के चलते आमजन से लेकर पयर्टकों को खासी मुसीबत को सामना करना पड़ रहा है। वहीं व्यापार की बात करें तो उसमें काफी हद तक कमी आई है। बड़ी चौपड़ और छोटी चौपड़ से सटे बाजारों का व्यापार के लिहाज से बुरे दिन ही चल रहे हैं। वैसे तो मेट्रो को निर्माण कार्य मार्च, 2018 में पूरा करना था, लेकिन इसमें छह महीने देरी मानकर अधिकारी खुद ही चल रहे हैंं। अधिकारियों का दावा है कि अगस्त, 2018 में अंडरग्र्राउंड मेट्रो रेल का शुभारंभ कर दिया जाएगा, लेकिन जिस तरह से निर्माण कार्य चल रहा है, उससे साफ लग रहा है कि अगस्त के बाद भी कुछ और महीने लग सकते हैं।