जयपुर

IMD Monsoon Forecast : देश में होगी सामान्य 96 फीसदी मानसून बारिश, राजस्थान में 92 फीसदी बारिश की संभावना

IMD Monsoon Forecast : भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान में मानसून को लेकर ब्यौरा जारी कर दिया है। नई दिल्ली में मानसून की जानकारी देते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि जून से सिंतबर के दौरान पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के माध्यम से 96 फीसदी बारिश होने की संभावना है।

2 min read
May 26, 2023
राजस्थान में रविवार से एक और नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा

IMD Monsoon Forecast : भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान में मानसून को लेकर ब्यौरा जारी कर दिया है। नई दिल्ली में मानसून की जानकारी देते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि जून से सिंतबर के दौरान पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के माध्यम से 96 फीसदी बारिश होने की संभावना है। इसमें चार फीसदी का अंतर हो सकता है। ऐसे में इस बार मानसून सामान्य रहेगा। अननीनो की स्थिति का बहुत फर्क पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।

देश में औसत बारिश 87 सेंटीमीटर है। पूरे देश में जून में औसत बारिश सामान्य से कम और तामपान ज्यादा रहने की संभावना है। उत्तर-पक्षिम भारत और इससे सटे पक्षिम मध्य भारत के कई क्षेत्रों में प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी भागों और हिमालय की तलहटी में सामान्य या सामान्य से कम होने की संभावना है। इसके मायने ये हैं कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश औसत से कम हो सकती है।


यह भी पढ़ें : आज 13 और कल 21 जिलों में होगी बारिश और आएगी आंधी, मौसम विभाग ने जारी किया ORANGE ALERT

राजस्थान में 92 फीसदी होगी बारिश

दक्षिण पश्चिम मानसून को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि देश के उत्तर पश्चिम इलाकों में इस मानसून ऋतु के दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया है कि इस दौरान वर्षा का औसत 92 फीसदी से भी कम रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि जून में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी सामान्य या फिर सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : अगले 3 से 30 घंटे में फिर होगी तूफानी बारिश, 75 किलोमीटर की रफ़्तार से आएगी आंधी, IMD ने जारी किया Red Alert

मई में बारिश ने तोड़ा रिकार्ड

राजस्थान में मौसम बदला हुआ है। जेठ में सावन की झड़ी लगी हुई है। इसके कारण तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र की जानकारी के मुताबिक 50 साल में न्यूनतम ताप इतना कम हुआ है। जयपुर में यह 17.3 डिग्री दर्ज किया। सीकर में 16.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यह मई में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर