
दूध महंगा, फिर भी देसी घी हुआ सस्ता, एक माह में 400 रुपए तक गिरे दाम
कई दिनों की निरंतर तेजी के बाद अब देसी घी की कीमतों में गिरावट का रुख शुरू हो गया है। एक महीने के दौरान ब्रांडेड देसी घी के दामों में करीब 400 रुपए प्रति 15 किलो तक नरमी आई है। दामों में गिरावट की मुख्य वजह ऊंचे दामों में मांग कमजोर होना बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सर्दी के दिनों में देसी घी के दाम काफी नीचे आ जाते थे, मगर इस बार घी सस्ता होने की बजाए महंगा हो गया। अब कहीं जाकर घी की कीमतों में मंदी देखी जा रही है।
खाने के तेलों में लगातार नरमी
इस बीच मिल्क पाउडर में भी जोरदार तेजी आ गई थी। जानकारों का कहना है कि खाने के तेलों में लगातार नरमी चल रही है। सरसों सीड में मंदी आने से सरसों तेल के भाव 1900 रुपए प्रति 15 किलो के आसपास आ गए हैं। इस बार देश में 113 लाख टन सरसों की पैदावार होने का अनुमान है। इसे देखते हुए खाद्य तेलों में और नरमी के आसार दिखाई दे रहे हैं। देश भर की मंडियों में फिलहाल सरसों की दैनिक आवक 11 लाख बोरी के करीब होने के समाचार हैं।
देसी घी खाने के फायदे
देसी घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। इसमें एंटीवायरल और जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं जो हानिकारक सूक्ष्मजीवों और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं।
देसी घी पाचन एंजाइमों के स्राव को उत्तेजित करता है, जो भोजन को बेहतर तरीके से तोड़ने और पाचन में सुधार करने में मदद कर सकता है।
लोकप्रिय धारणा के विपरीत, देसी घी वास्तव में वजन घटाने में सहायता कर सकता है। घी में मौजूद स्वस्थ वसा हार्मोन के उत्पादन में मदद करते हैं जो भूख को नियंत्रित करते हैं और चयापचय में सुधार करते हैं, जिससे वजन कम होता है।
देसी घी में उच्च मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल की सेहत में सुधार करने में मदद करता है। इसमें संयुग्मित लिनोलिक एसिड भी होता है, जिसे हृदय रोग के कम जोखिम से जोड़ा गया है।
Published on:
23 Mar 2023 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
