देश में खराब मानसून ने सोने की तेजी को ब्रेक लगा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में गिरावट और खराब मानसून से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका ने निवेशकों में घबराहट पैदा कर दी है, जिससे घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दामों में नरमी आई। हालांकि, सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में विपरीत रूख देखा गया। मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोने के दाम 200 रुपए टूटकर एक बार फिर 61,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। दूसरी तरफ, वायदा बाजार में मजबूती से चांदी के दाम 200 रुपए चढ़कर 70,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।