
Anmol The Buffalo
Millionaire buffalo: हम बात कर रहे हैं मुर्राह नस्ल के भैसे अनमोल की, जिसका वजन करीब 1540 किलो है। ये पुष्कर फेयर में लाया गया है हरियाणा के सिरसा से.....। इसके मालिक का कहना है कि इसकी कीमत 11 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। यानी इसकी इतनी कीमत देने वाले लोग मिल रहे हैं, लेकिन वे इसे बेच नहीं रहे हैं। इस बार उसे पुष्कर लाया गया है मेले में, लेकिन बेचने के लिए नहीं सिर्फ उसकी नुमाइश करने के लिए। ये अपने मालिक के लिए अनमोल है इसलिए इसका नाम ही अनमोल रख दिया गया है।
हरियाणा के सिरसा के रहने वाले हरविंदर अपने भैसे अनमोल को लेकर पुष्कर आए हैं। उनका कहना है कि करीब तीन लाख रुपए महीना इसकी डाइट का खर्च है। इसमें कई किलो देसी घी, तेल, कई किलो ड्राई फ्रूट, चने, मूंगफली, सोयाबीन, हरा चारा, दूध, हरी सब्जियां और फल शामिल हैं। इसकी खुराक की देखभाल खुद हरविंदर करते हैं। उनका कहना है कि हर समय इसकी देखरेख में चार आदमी रहते हैं। फिर चाहे सवेरे घुमाने ले जाना हो या शाम की सैर हो। इसके लिए बड़ा तबेला है जिसमें ये अकेला रहता है।
हरविंदर का कहना है कि हर महीने पांच से सात लाख रुपए का इसका सीमन बेचा जाता है। पूरे देश में इसकी मांग है। इसकी नस्ल इतनी तगड़ी है कि लोग देखते ही इसके फैन हो जाते हैं। पिछले साल इसका वजन करीब चौदह सौ किलो था लेकिन अब इसका वजन करीब 1540 किलो हो चुका है। इसने कई टूर्नामेंट भी जीते हैं। इसकी कीमत ग्यारह करोड़ रूपए आंकी गई है। इस कीमत में रॉल्स रॉयस, बीएमडब्ल्यू, मर्सडीज और फरारी कंपनी के निचली मॉडल की चार कारें आ सकती हैं।
Published on:
17 Nov 2023 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
